गुजरात: थाने में शराबी ने पुलिस की टोपी पहन खींची सेल्फी, सोशल साइट पर डाली
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में शराबियों के अभी भी हौसले बुलंद हैं। संक्रांति के मौके पर तो हद ही गई, यहां कुछ लोगों न सिर्फ शराब पी बल्कि पुलिस स्टेशन में सेल्फी भी खींचीं। ऐसी सेल्फी जिसमें पुलिसकर्मी की टोपी पहनी हुई थी। पुलिस की चौकसी के रहते यह हैरान करने वाला है कि शराबियों ने थाने में ही सेल्फी ले ली।

शराब की महफ़िल लगाते पकड़ा
बता दें कि अहमदाबाद में वस्त्रापुर पुलिस ने उत्तरायण की रात ही 20 शराबियों को एक होटल के छत पर से शराब की महफ़िल लगाते पकड़ा था। पुलिस जब उन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन लेकर गई तो वहां भी मर्यादाएं लांघ दी गईं।

पुलिस की कैप पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए
शराबीयों ने पुलिस की टोपी पहनकर ही सेल्फी खींच लीं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये भी हो गई कि शराबियों ने थाने में पुलिस की कैप पहने फोटो खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किए। कैप पहनी फोटो को 'इन वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन विद गैंग' के कैप्शन के साथ डाला गया।

गुजरात में नहीं पी सकते शराब
बता दें कि गुजरात में शराब बेचना और पीना कानूनन जुर्म है। सरेराह शराब पीनेवालों को तीन महीने की जेल हो सकती है। हालांकि, शराबी को जमानत भी मिल जाती है। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात में हर साल में करीबन तीन करोड़ से भी ज्यादा रुपये का गैरकानूनी शराब पकड़ा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications