गुजरात: परीक्षा के दौरान शराब के नशे में धुत होकर सो गया टीचर, छात्राओं से छेड़छाड़ भी की
गांधीनगर। गुजरात में छोटा उदेपुर के कठमांगवा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने खूब शराब पी। उसके बाद परीक्षाओं के दौरान ही हरकतें करने लगा। थकने पर वहीं सो गया। परीक्षार्थियों का सुपरविजन करने के बजाए शिक्षक लेटा रहा। बाद में कुछ लोग उसे उठाने लगे, तो वह फिर हरकतें करने लगा। यह बात गांववालों तक पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने उसके फोटो खींचे और वीडियो भी बनाने लगे। शराब पीकर गैरजिम्मेदाराना हरकतें करने वाले उक्त टीचर की पहचान रावजीभाई वसावा के रूप में हुई। स्कूल के पास में ही उसके द्वारा फैंकी गईं शराब की थैली भी नजर आईं। खाली थैली उसने झाड़ियों में फेंक दी।

संवाददाता के अनुसार, जब लोगों ने शिक्षक को खड़ा किया तो वह खुद की तबियत खराब बताते हुए वहां से चला गया। बच्चों की परीक्षा होती रही। गांववालों ने शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगाए। उन्हें क्लासरूम की खिड़की के बाहर शराब की थैली भी मिली। इस मामले में टीपीओ अरविंदभाई राठवा ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद आरोपी पर कानूनी कार्रवाई होगी।
बता दें कि, कठमांगवा गांव बोडेली तहसील में पड़ता है। जहां प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे जब अपना पेपर दे रहे थे, तब शिक्षक ने शराब पी।












Click it and Unblock the Notifications