टिकट कटा तो बागी हुए भाजपा सांसद प्रभातसिंह, कांग्रेस से चौहान की घर वापसी कराएंगे CM रुपाणी

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में जिनको टिकट नहीं मिला है, उन नेताओं के सुर बगावती हो गए हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों में ऐसे नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। गुजरात में कांग्रेस ने अपने कार्यालय को पुलिस सुरक्षा का बंदोबस्त कराया है। दूसरी ओर भाजपा ने जिनके टिकट काटे, वे भी अपनी पार्टी के लिए सिर दर्द बन गए हैं।

Gujarat: Shamji Chauhan will return to BJP, Prabhat Singh will fight against BJP

पंचमहाल के सांसद प्रभातसिंह चौहान को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। प्रभातसिंह ने एलान किया है कि, वह भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, हालांकि किस पार्टी से लड़ेंगे ये तय नहीं है। कोई पार्टी उनको टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय ही मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं।

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामजी चौहान भी भाजपा की ओर जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शामजी चौहान की भाजपा में घर वापसी होगी। घर वापसी इसलिए, क्योंकि शामजी चौहान गुजरात की कैबिनेट में संसदीय सचिव रह चुके हैं। भाजपा को छोड़कर ही वे कांग्रेस में चले गए थे। आज सुबह वे फिर भाजपा में लौटने की बात कर रहे थे।

Gujarat: Shamji Chauhan will return to BJP, Prabhat Singh will fight against BJP

जहां भाजपा में बागी सामने आ रहे हैं, वहीं कांग्रेस में भी घमासान मचा हुआ है। लोकसभा की टिकट नहीं मिलने की वजह से कई कांग्रेसी नेताओं ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी गुजरात में उम्मीदवारों का चयन नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने पहले चार फिर दो और अब सात उम्मीदवार नापसंद किए हैं। बाकी के 13 उम्मीदवार पसंद करने के लिये कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पडा है।

पढ़ें: अमित शाह जहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ये है वो सीट, सबसे पहले जीती तो कांग्रेस थी, लेकिन गढ़ भाजपा का हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+