VIDEO: गुजरात में 3 संतानों की हत्या करने वाला सिपाही बोला- मुझ पर काला जादू किया गया
गांधीनगर। गुजरात में एक सिपाही ने अपने 3 बच्चों की हत्या कर दी। उसने सबको धारदार हथियार से मारा। स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वह अजीबो-गरीब तर्क देने लगा। उसने कहा कि मुझ पर काला जादू किया गया है। मुझसे ऐसा करवाया गया है, मैं तो अपने बच्चों को बहुत प्यार करता था।' पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी सिपाही का काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था।

हत्यारोपी सिपाही की पहचान सुखदेव शियाल के रूप में हुई है। वह भावनगर जिले बतौर कांस्टेबल तैनात था। पुलिस के मुताबिक, अब वह अपने बच्चों को याद कर रोता रहता है। वह बार-बार एक ही बात कहता कि काले जादू की वजह से बच्चों की हत्या की। उधर, पुलिस ने आरोपी का बैकग्राउंड निकाला है।
उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी कई बार मायके जा चुकी थी। इस बार वह एक महीने पहले लौटी थी। आरोपी ने एक बार यह भी कहा कि मुझसे बच्चों की हत्या गुस्से में हुई।












Click it and Unblock the Notifications