वैक्सीन लेने के बाद गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल का कोरोना टेस्ट आया पॉजीटिव
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों बाद गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है।
गांधीनगर। कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों बाद गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। मंगलवार को उनके कोविड-19 पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। उन्होंने 13 मार्च को कोरोना की वैक्सीन ली थी।
Recommended Video

ईश्वरसिंह ने ट्विटर के माध्यम से अपने कोरोना पॉजीटिव होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। मैं सभी के लिए कामना करता हूं और फिलहाल मेरा स्वास्थ्य ठीक है। एहतियात के तौर पर मैं अपील करता हूं कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोरोना वायरस टेस्ट करा लें।'बिग बॉस सीजन-14 से 14 लाख लेकर बाहर निकली राखी सांवत ने शेयर कीं अपने बचपन की फोटो
इसी बीच गुजरात सरकार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इन चार महानगरों में वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट शामिल हैं। सरकार के सूत्रों के अनुसार यह कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, अगर भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो सोमवार को देश में कोरोना के 24,492 नए मामले सामने आए।
इसके साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़, 14 लाख 9 हजार आठ सौ इकत्तीस हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह ये आंकड़े जारी किये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में इस वायरस से 131 लोगों की मौत हुई, जिसके साथ देश में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख अट्ठावन हजार आठ सौ छप्पन हो गया है। वहीं देश में 1 करोड़, 10 लाख 27 हजार पांच सौ तेतालीस लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications