गुजरात के मंत्री गणपत वसावा ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, मोदी से तुलना करते हुए कहीं ये बातें
Gujarat News In Hindi, गांधीनगर। गुजरात में कैबिनेट मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। वसावा ने नर्मदा जिले में आयोजित चुनावी सभा में राहुल को कुत्ते का पिल्ला कह डाला। उन्होंने कहा कि मोदी शेर हैं, लेकिन राहुल गांधी कुत्ते के पिल्ला जैसा है। चीन या पाकिस्तान एक-दो रोटी भी डालें तो भी वह चलेगा।'

राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान
इन अभद्र शब्दों के अलावा वसावा ने गुजराती भाषा में और भी कई टिप्पणियां कीं। वसावा ने कहा कि राहुल गांधी जब कुर्सी से खड़ा होता है, तो ऐसा लगता है जैसे कुत्ते का पिल्ला हो। बकौल पर्यावरण मंत्री वसावा, 'भाजपा की सरकार देश का सही से नेतृत्व कर रही है।'
अभद्र भाषा बोलने में गुजरात भाजपा से केवल वसावा का ही बयान सामने नहीं आया है, उनसे पहले प्रदेश भाजपाध्यक्ष वाघाणी, मधुभाई श्रीवास्तव जैसे नेता भी असंयमित भाषा बोलते रहे हैं। कुछ दिनों पहले गुजरात भाजपा में अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कांग्रेस को हरामजादी तक कह दिया था। वहीं, मधुभाई श्रीवास्तव मंच से वोटरों को धमकाते देखे गए हैं।

अभी चुनाव आयोग ने नहीं लिया ऐक्शन
गणपत वसावा द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर गुजरात कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। हालांकि, अभी चुनाव आयोग द्वारा इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

77 करोड़ की संपत्ति को लेकर लग चुके हैं आरोप
बता दें कि, जून 2018 में गणपत वसावा की सम्पति को लेकर अर्जी दाखिल हुई थी। उनकी 77 करोड़ की संपत्ति के मामले में एंटीकरप्शन ब्यूरो ने संज्ञान लिया था। हालांकि, जस्टिस ऐ.जे देसाई द्वारा 4 मई को दिए गए आदेश के बावजूद वसावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई।वसावा पर आरोप लगाया गया था कि उनके पास क़ायदेसर आवक से ज्यादा सम्पति है, इसलिए उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में राज्य वन और पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना रहा है कि यह साजिश बदनाम करने के लिए की गई।

कांग्रेसी नेता ने भी बटोरी सुर्खियां
इधर, धानेरा में कांग्रेस विधायक नाथभाई पटेल का भी बयान सुर्खियां बटोर रहा है। यहां कांग्रेस विधायक नाथभाई ने प्रचार अभियान के दौरान कहा, अगर कोई पार्टी शराब या रुपया देती है तो ले लो, लेकिन वोट कांग्रेस को दो।'












Click it and Unblock the Notifications