झुग्गी-झोपड़ियों पर लगेंगे सौर ऊर्जा के प्लांट, इस योजना से मिली बिजली सरकार को भी बेचेंगे गरीब

गांधीनगर। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग अंधियारे में जिएं और वे भी बिजली का उपयोग कर पाएं, इसलिए गुजरात सरकार ने सौलर रूफटॉप प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के तहत कच्ची-पक्की सभी छतों पर सौर उर्जा का उत्पादन करने वाले यंत्र स्थापित किए जाएंगे। खास बात यह है कि सरकार के इस प्रयोग से न केवल झुग्गीवासियों को हर दिन मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि सरकार उन्हें बिजली का भुगतान भी करेगी। सौर उर्जा से प्राप्त होने वाली बिजली का अधिकांश हिस्सा लोग सरकार को बेच भी सकेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए सूर्यशक्ति योजना (SKY) तो छतों वाले परिवारों के लिए सौलर रूफटॉप प्रोजेक्ट (रूफटोप सौर ऊर्जा उत्पादन योजना) शुरू की है।

Gujarat government to solar rooftop project for slum areas

सरकार ने झुग्गीवालों के लिए किया सुविधा का विस्तार
रूफटोप सौर उर्जा के लिये सरकार ने निजी एवं सरकारी आवासो औऱ आॅफिसों का प्रयोग किया है, लेकिन अब सरकार अनूठा प्रयोग करने जा रही है। इस नये प्रयोग में सरकार ने फेसला किया है कि, वह राज्य के शहरी और ग्राम्य इलाकों में जहां गरीबो के कच्चे मकान यानि, झुग्गीयां है वहां छत पर सौर उर्जा का उत्पादन करेगी। उर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, छत पर सौर उर्जा उत्पादन सुविधा उन सभी नागरिको के लिये है, जिनके घर की छत कंक्रीट से बनी है, लेकिन अब जिनकी छत कच्ची है उनको भी पसंद किया जाने वाला है। राज्य सरकार ने झुग्गीवालों के लिए भी इस सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

Gujarat government to solar rooftop project for slum areas

झुग्गियों में लचीले सौर पैनल गुंबदों की स्थापना होगी
गुजरात सरकार जल्द ही झुग्गीवासियों के लिए नई योजना की घोषणा करेगी जो अपनी जरूरत के लिए सौर ऊर्जा का उत्पादन कर सकती है और अधिशेष बिजली द्वारा राजस्व कमा सकती है। इस योजना के तहत, सरकार झुग्गियों में लचीले सौर पैनल गुंबदों की स्थापना करेगी और झुग्गियों में खाली जगहों का उपयोग बिजली बनाने के लिए करेगी। उत्पादित बिजली को स्लम में आपूर्ति की जाएगी और अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+