'मेरे री कर्म में बावलिया लिखा था..', कैबिनेट मंत्री बावलिया के फोटो वाला युवती का टिकटॉक वीडियो वायरल
गांधीनगर। गुजरात में एक युवती का टिकटॉक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। उसने वीडियो में 'मेरे री कर्म में बावलिया लिखा था, वो भी गया परदेस' गाने को गाया, जिसमें उसके साथ कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया की फोटो भी दिख रही है। वीडियो में मंत्री की फोटो और नाम दिखने पर सियासी गलियारें में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग उस लड़की को खोजने में जुट गए हैं, जिसने ऐसा किया। वीडियो में वह डांस करते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वह लड़की कैसे डांस कर रही है। कुंवरजी बावलिया, वही नेता हैं जो पहले कांग्रेस में थे। कई साल कांग्रेस में बिताने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली। भाजपा ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का कार्यभार सौंप दिया। जिसके बाद वह दक्षिण गुजरात से गांधीनगर आ गए। उक्त युवती का वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि युवती ने बावलिया को लेकर ही ऐसा वीडियो बनाया है।

मालूम हो कि गुजरात से कई टिकटॉक वीडियो वायरल हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व अलग-अलग पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल हुए थे। महिला कॉन्स्टेबल अर्पिता चौधरी का थाने में रिकॉर्ड किया गया वीडियो, महीनेभर तक चर्चा में रहा था। इसी कारण अर्पिता को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, सस्पेंड होने के बाद लोग उसे एक सेलिब्रिटी के तौर पर अलग-अलग फंक्शनों में बुलाने लगे। वह सुरक्षा गार्ड के साथ घूमती नजर आने लगी।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications