गांधीनगर में निकाय चुनाव हुए संपन्न, 56.24 फीसदी रहा मतदान, नतीजे 5 अक्टूबर को

अहमदाबाद, 04 अक्टूबर। गुजरात के गांधी नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार कोविड गाइडलाइन के साथ यहां रविवार को निकाय चुनाव कराए गए जोकि शांतिपूर्ण तरीके से हुए, किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना इस दौरान सामने नहीं आई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदान तकरीबन 56.24 फीसदी हुआ है। चुनाव के नतीजे 5 अक्टूबर को सामने आ सकते हैं। प्रदेश चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, किसी भी तरह की अप्रिय घटना इस दौरान नहीं हुई।

poll

गांधीनगर के एसपी मयूर चावड़ा ने कहा कि रविवार को गांधीनगर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए गए। किसी भी तरह के हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। राजनीतिक दलों के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से कुछ फोन जरूर आए, जिन्होंने दूसरे कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए। लेकिन हमे किसी भी पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। वहीं गुजरात में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देव्यांग त्रिवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने आप के कार्यकर्ताओं के साथ शोषण किया है।

गांधीनगर निकाय चुनाव में कुल 44 सीटों पर मतदान कराए गए। कुल 11 वार्ड में इस बार चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से चुनाव त्रिकोणीय हो गए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आप ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा 14 उम्मीदवार बसपा ने, 2 एनसीपी ने, 5 अन्य दलों ने और 11 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2.82 लाख मतदाताओं में जिसमे 1.45 पुरुष, 13.6 लाख महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। जिसके लिए चुनाव आयोग ने 284 मतदान केंद्र बनाए थे जिसमे से 129 संवेदनशील बूथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+