कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं विधायक, मेहसाणा का मिल सकता है टिकट

कांग्रेस छोड़ महिला विधायक ने ज्वाइन कर ली गुजरात भाजपा, घटकर 76 रह गए विपक्ष के सदस्य

Gujarat News, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस एक बार फिर टूटती दिख रही है। यहां इस विपक्षी पार्टी के 5-7 विधायकों ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। इन विधायकों में से उंझा की महिला विधायक ने तो भाजपा का दामन भी थाम लिया है। यह महिला विधायक हैं आशा पटेल।

मेहसाणा लोकसभा सीट को खतरे में देख भाजपा ने खेला दावं

मेहसाणा लोकसभा सीट को खतरे में देख भाजपा ने खेला दावं

सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आशा पटेल सूबे में मेहसाणा लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार बन सकती हैं। एक आंतरिक सर्वेक्षण में पाया गया कि मेहसाणा लोकसभा सीट खतरे में है, तो भाजपा की हाईकमान को लगा कि मौजूदा सांसद जयश्री पटेल को दुबारा यहां से चुनाव लड़ाया तो वह हार सकती हैं। ऐसे में आशा पटेल को भाजपा में शामिल कराने का मकसद ये है कि, भाजपा इस सीट पर मजबूत हो सके।

जीवाभाई पटेल भी कांग्रेस छोड़ आए थे

जीवाभाई पटेल भी कांग्रेस छोड़ आए थे

इससे पहले कांग्रेस के पाटीदार नेता जीवाभाई पटेल ने भी भाजपा में उपस्थिति ले ली। जीवाभाई पटेल कांग्रेस की ओर से सांसद रह चुके हैं। विगत विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन पटेल के सामने खड़े हुए थे। मगर उन्हें हारना पड़ा।

चुनाव से पहले 10 विधायकों ने छोड़ी थी कांंग्रेस

चुनाव से पहले 10 विधायकों ने छोड़ी थी कांंग्रेस

विधानसभा चुनाव से पहले ही 10 विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री रूपाणी से मिलने के बाद आशाबेन ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री रूपाणी से मिलने के बाद आशाबेन ने दिया इस्तीफा

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने के बाद, ऊंझा विधायक डॉ. आशाबेन पटेल ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा संरचना के खिलाफ अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है।

कांग्रेस की ताकत 76 विधायकों की ही रह गई

कांग्रेस की ताकत 76 विधायकों की ही रह गई

आशाबेन पटेल के जाने के बाद, विधानसभा में कांग्रेस की ताकत 76 की रह गई है। इससे पहले कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में कैबिनेट मंत्री बने थे। आशा पटेल ने विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को इस्तीफा सौंप दिया है। सीट खाली होने कि वजह से कांग्रेस को छह महीने के भीतर उंझा विधानसभा के उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा।

नितिन पटेल मेहसाणा के सबसे बडे नेता

नितिन पटेल मेहसाणा के सबसे बडे नेता

वैसे देखा जाए तो मेहसाणा की राजनीति में पाटीदारों का वर्चस्व है। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा के सबसे बडे नेता हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले जीवाभाई पटेल को पार्टी में प्रवेश दिया है और अब, आशाबेन पटेल को शामिल किया है। सूत्रों का कहना है कि मेहसाणा से आशाबेन पटेल को महेसाणा की लोकसभा टिकट दिए जाने की संभावना है।

कांग्रेस का मौजूदा ढांचा उसके विधायकों को नहीं बचा सकता?

कांग्रेस का मौजूदा ढांचा उसके विधायकों को नहीं बचा सकता?

वहीं, पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि गुजरात कांग्रेस का मौजूदा ढांचा उसके विधायकों को नहीं बचा सकता है, इसलिए हाईकमान ने चेतावनी दी है कि पार्टी के विधायक इस्तीफा दें और भाजपा में जाना बंद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+