​गुजरात में MLA लगे कांग्रेस से टूटने तो आई इंचार्ज बदलने की नौबत, दिल्ली से राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात कांग्रेस के कुछ विधायक लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी के लिए सिरदर्द बन गए हैं। एक के बाद एक कई नेताओं ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उंझा की महिला विधायक आशा पटेल भी इस विपक्षी दल से बाहर हो गईं और आगामी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल (भाजपा) से जा मिलीं। पार्टी की इस स्थिति को भांपते हुए कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के इंचार्ज को लेकर सोचना शुरू कर दिया है।

गुजरात में टूट रहे कांग्रेस के विधायक, राहुल हुए अलर्ट

गुजरात में टूट रहे कांग्रेस के विधायक, राहुल हुए अलर्ट

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राहुल चाहते हैं किसी अनुभवी और ऐसे शख्स के हाथ पार्टी की कमान हो,​ जिससे दल के ज्यादातर सदस्यों का सामंजस्य बैठता हो। ऐसे में राहुल गांधी फरवरी के मध्य तक गुजरात का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, इसी बीच भाजपाई नेतृत्व के कांग्रेस में सेंध लगाने की खबरें भी आ रही हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कई कांग्रेस विधायकों का इस्तीफे देने का फैसला ​लेना।

7 विधायकों के इस्तीफे के आसार

7 विधायकों के इस्तीफे के आसार

चौंकाने वाली खबर यह आ रही हैं कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के पांच से सात विधायक अपना टिकट कटाना चाहते हैं। वे फिर या तो भाजपा में शामिल होंगे या फिर कोई अन्य स्टेप उठाएंगे। ताजा मामले में महिला विधायक डॉ. आशा पटेल के इस्तीफे की घोषणा से कांग्रेस हाईकमान को झटका लगा है।

दिल्ली से आया आदेश, सूबे में विधायकों के लिए कुछ भी करें

दिल्ली से आया आदेश, सूबे में विधायकों के लिए कुछ भी करें

वहीं, दिल्ली से राहुल गांधाी ने आदेश दिया है कि सूबे में अपने विधायकों को बचाने के लिए हाईकमान हरसंभव कदम उठाए। बकौल राहुल, 'जो लोग उच्च पद पर हैं, उन्हें विधायक बचाव ऑपरेशन शुरू करना चाहिए, अन्यथा पद से हट जाएं।' ऐसे में गुजरात कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी (राजीव सातव) के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं।

कौन हैं राजीव सातव

कौन हैं राजीव सातव

राजीव सातव का पूरा नाम राजीव शंकरराव सातव है। वे महाराष्ट्र से 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 में उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जीत दर्ज की थी। कांग्रेस हाईकमान ने गुजरात कांग्रेस की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ सौंपी। पार्टी ने उनकी अगुवाई में कई जगह अच्छा प्रदर्शन ​किया। हालांकि, बीते कुछ समय पार्टी में आपसी कलह कुछ ज्यादा बढ़ गई है। अंदरूनी चर्चा हैं कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उनकी पकड़ से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में जबकि, लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो विधायकों का झुकाव भाजपा की ओर होना चिंता का सबब बन गया है।

इनके हाथ जा सकती है गुजरात कांग्रेस की कमान

इनके हाथ जा सकती है गुजरात कांग्रेस की कमान

कांग्रेस कार्यालय से जुड़े सूत्र बताते हैं कि राजीव से नाराजगी के चलते हाईकमान का ध्यान बी.के.हरिप्रसाद पर जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें ही लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप दी जाए। इसकी एक वजह ये भी है कि राजीव सातव महाराष्ट्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा।

भाजपा ने इन्हें बनाया लोकसभा चुनाव के लिए इंचार्ज

भाजपा ने इन्हें बनाया लोकसभा चुनाव के लिए इंचार्ज

सत्तारूढ़ भाजपा ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए ओम प्रकाश माथुर को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, अब कांग्रेस पर भी अपने अगुवा को लेकर दवाब बढ़ गया है। अटकलें हैं कि कांग्रेस हाईकमान लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के इंचार्ज को बदल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+