आखिरकार पकड़ा गया गांधीनगर का 'सीरियल किलर', SIT और पुलिस की 60 टीमें खोजने में लगी थीं
गांधीनगर। गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानी में कई लोगों की हत्या का आरोपी सीरियल किलर आखिरकार अहमदाबाद में धर लिया गया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने यह कामयाबी हासिल की। वह सीरियल किलर गांधीनगर के ग्रामीण इलाकों में तीन लोगों की हत्या कर चुका था। उसने तीनों वारदातें कुबूल कर ली हैं। इस हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस और एसआईटी की 60 टीमें बनाई गई थीं। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि हत्यारोपी का नाम मोनिष माली है। उसके पास से एक पिस्तौल भी जब्त हुई है। इसी पिस्तौल से उसने वारदातें किए जाने की बात कुबूली है। उसने बताया है कि वह लूट के इरादे से हत्याएं कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का एक स्केच भी जारी किया था।

एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
एटीएस के मुताबिक, उक्त 'सीरियल किलर' को अहमदाबाद में सरखेज के पास नाना वणझार गाँव से पकड़ा गया है। उसने अहमदाबाद के पास अगोरा मॉल से पिस्तौल चुराई थी। पिस्तौल अगोरा मॉल में एक व्यक्ति की कार में थी और एक लैपटॉप बैग में छिपी हुई थी। पिस्तौल के साथ ही कारतूस भी चुराए थे। उनमें से उसने तीन कारतूस का इस्तेमाल लोगों की हत्या करने में किया। बहरहाल, आरोपी के पास से एक भी कारतूस नहीं मिला है। एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र में भी फैल गया था खौफ
मालूम हो कि, जब गांधीनगर में हत्याएं हुई थीं, तो पुलिस ने जांच में पाया था कि तीनों हत्याएं एक ही तरीके से की गईं थी। गांधीनगर के एसपी मयूर चावड़ा की अगुवाई वाली एसआईटी टीम सीरियल किलर को पकड़ने में नाकाम रही थी। बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध हत्यारे का स्केच तैयार किया था, जिसे लोगों ने रानी के रूप में पहचाना था। सीरियल किलर घटनाओं में, पुलिस के पास कुछ सीसीटीवी हाथ लगे थे उसमें किलर दिखता था, लेकिन पकडा नहीं गया था। गांधीनगर पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस भी थी, क्योंकि दो हत्यायें महाराष्ट्र में भी र्हु थी। इन हत्याओं के पीछे गांधीनगर का सिरीयल किलर होने की आशंका जताई जा रही थी।

ऐसे दिया वारदातों को अंजाम
अब यह भी पता चला है कि मोनिश ने 14 अक्टूबर 2018 को दंताली गांव में 70 हजार के गहने लूट लिए थे। उसने जयराम रबारी की हत्या कर दी थी, वह उसके द्वारा की गई पहली हत्या थी। दूसरी हत्या 9 दिसंबर, 2018 को केशवदास पटेल की हुई थी। जो कि प्रेक्षा भारती, कोबा इलाके में अंजाम दी गई थी। तीसरी हत्या 26 जनवरी, 2019 को शेरथा के पास टिंढोला गांव में ढाई लाख के गहने लूटकर की गई थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications