गुजरात में हुई जज की परीक्षा, फेल हो गए सभी 199 जज और 1372 वकील, रिजल्ट आया जीरो

गांधीनगर। गुजरात में जिला न्यायाधीशों भर्ती के लिए मार्च में आवेदन निकाले गए थे। जिसके लिए 1372 वकीलों ने फार्म भरा। जिसके बाद जून महीने में एलिमिनेशन टेस्ट हुआ। एलिमिनेशन टेस्ट की लिखित परीक्षा में बैठे 199 जज और 1372 वकीलों में से कोई पास नहीं हो सका। जिसके चलते गुजरात हाईकोर्ट ने रिजल्ट 'शून्य' घोषित किया है। अब परीक्षा का फिर से आयोजन किया जायेगा। यह मामला बेहद चौंकाने वाला है कि जिला न्यायाधीशों की परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी फेल हो जाएं। इससे पहले देश में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ।

हाईकोर्ट की परीक्षा में बैठे 199 जज और 1372 वकील फेल

हाईकोर्ट की परीक्षा में बैठे 199 जज और 1372 वकील फेल

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का कहना है कि नियम के मुताबिक परीक्षा पास न कर पाने की स्थिति में हाईकोर्ट फिर से परीक्षा का आयोजन कराएगा। इसमें पुराने व नये परीक्षार्थी भी आवेदन देकर परीक्षा दे सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिय नये सिर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जीरो आने के बाद अब गुजरात हाईकोर्ट द्वारा जल्द ही परीक्षा संबंधित घोषणा की जाएगी और आवेदन मांगे जाएंगे।

कैसे हुई थी परीक्षा और क्यों फेल हुए सभी अभ्यर्थी

कैसे हुई थी परीक्षा और क्यों फेल हुए सभी अभ्यर्थी

हाईकोर्ट के नियम के अनुसार, जिला जज की 65 प्रतिशत रिक्तियां सीनियर सिविल जज को प्रोन्नत कर भरी जाती हैं। सिर्फ 25 प्रतिशत इन्टरव्यू द्वारा भरी जाती हैं और बाकी की 10 प्रतिशत जिला जजों की परीक्षा द्वारा भर्ती की जाती है। ऐसे में हाईकोर्ट की ओर से 26 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

कोई भी परीक्षार्थी 50 फीसदी से ज्यादा नंबर नहीं ला पाया

कोई भी परीक्षार्थी 50 फीसदी से ज्यादा नंबर नहीं ला पाया

जिला न्यायाधीशों की इस परीक्षा में 199 जज और 1372 वकील बैठे। मगर, जब रिजल्ट जारी किया गया तो एक भी परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में पास नहीं हुआ। कोई भी परीक्षार्थी 50 फीसदी से अधिक नंबर नहीं ला पाया। अंतत: गुजरात हाईकोर्ट ने जीरो रिजल्ट घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+