गुजरात में गटर की सफाई करेंगे रोबोट, कर्मचारियों पर नहीं आएगा जोखिम
Gujarat News in Hindi, वडोदरा। गुजरात में स्मार्ट सिटी के तौर पर पहचान बना रहे वडोदरा में अब सफाई कर्मचारियों को शायद गटर में नहीं उतरना पड़ेगा। गटर में गदंगी की सफाई का काम रोबोट करने वाला है। वडोदरा नगर निगम केरल की एक कंपनी से रोबोट मंगवा रही है, जो आने वाले दिनों में वडोदरा शहर की गंदगी दूर करेंगे।

वडोदरा के मेयर जिग्नेश शेठ ने कहा है कि वडोदरा नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सीवर लाइनों की सफाई के लिए एक नई प्रणाली अपना रहा है। वडोदरा नगर निगम एक रोबोट खरीदने पर विचार कर रहा है। पिछले पांच दिनों से रोबोट सीवेज लाइन को साफ कर रहा है। केरल की जेन रोबोटिक्स स्टार्टअप कंपनी से वडोदरा नगर निगम रोबोट खरीदेगा।

मेयर ने कहा कि जल निकासी की सफाई करते समय कई बार कर्मचारी की मौत भी हो जाती है। ऐसे में रोबोट आने के बाद कर्मचारियों को जल निकासी से लिये गटर के अंदर नहीं उतारा जायेगा। रोबोट नालियों की सफाई करेगा और कैमरे से अंदर की स्थिति देखी जा सकेगी। रोबोट को आउट-लोडेड डिस्प्ले और काम करने के लिए कमांड-सक्षम प्रणाली पर देखा जा सकता है। इसके लिए व्यवस्था यह भी की गई है कि रोबोट एक बार में 20 से 23 लीटर तक कचरे को उठा सकता है। रोबोट में मानव की तरह हाथ, आंख, पैर और चेहरे होंगे, जो सब पुर्जे बिजली से चलेंगे। वडोदरा निगम के ड्रेनेज सफाई कर्मचारियों का कहना है कि रोबोट कर्मचारियों को बहुत फायदा पहुंचाएगा।

गुजरात के नगर निगमों की ड्रेनेज सिस्टम में गैस फैल जाने के कारण कई सफाई कर्मचारियों की मौत की घटना होती हैं। अब रोबोट की वजह से श्रमिकों के जीवन का जोखिम भी कम हो जाएगा। इसके अलावा, सुएज लाइन की सफाई के काम की सटीकता भी बढ़ेगी। गुजरात के शहरी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा में रोबोट मिशन सफल होता है तो उसे राज्य के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ औऱ गांधीनगर के लिये भी खरीदा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications