गुजरात: सरकारी गोदाम से करोड़ों के गेहूं-चावल गायब, अधिकारियों की मिलीभगत की मार गरीबों पर
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात के पंचमहाल जिले के कालोल में गरीबों के लिए सरकारी गोदाम में रखा करोड़ों का अनाज रसूखदारों ने डकार लिया। इनमें कुछ अधिकारियों एवं पालिका के पदाधिकारियों के नाम उजागर हुए, जिन्हें सोशल मीडिया पर आवाज उठने के बाद आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम की पड़ताल के अनुसार, पहले 1.56 करोड का अनाज गायब हुआ था, बाद में उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बैठी। इस अनाज में गेहूं और चावल मुख्य थे। साथ ही कपास भी थी।

अनाज घोटाले में 9 लोग अरेस्ट
इस पूरे घपले में 9 लोग अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनकी पहचान जीएच परमार, मुख्य प्रभारी गोदाम प्रबंधक कालोल, एस.के. वसावा (इंचार्ज), गोडाउन मैनेजर, मेहुल पटेल, आंतरिक लेखा परीक्षक, सुनील बेलदार, श्रम ठेकेदार, कालोल सरकारी अनाज गोदाम, महेंद्र बेलदार, श्रम ठेकेदार के भाई और कालोल नगर पालिका के उपाध्यक्ष, चिंतन बददार श्रम ठेकेदार के रिश्तेदार, केआर देवे, तत्काल उप जिला प्रबंधक, लालजी माहेश्वरी, तत्काल उप जिला प्रबंधक और विशाल डामोर, सहायक के तौर पर हुई। इन सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

गोधरा के जिला आपूर्ति विभाग के नायब जिला मैनेजर ने की थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जानकारी में सरकारी गोदामों में से 3 करोड़ रुपए का अनाज गायब हुआ है, जो गरीब परिवारों के लिये लाया गया था। राजकीय व्यक्तियों के साथ घरोबो धराने वाले बेलदार बंधुओं समेत पहले कालोल में नौकरी करने वाले मैनेजर औऱ आॅडिटर पर भी इस घोटाले में शामिल होने के आरोप हैं। गोधरा के जिला आपूर्ति विभाग के नायब जिला मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्द कराई थी।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

ऐसे की जा रही कार्रवाई
शिकायत के मुताबिक 2.73 करोड़ के गेहूं, 70.28 लाख के चावल औऱ 3 टीन कपास गायब है। अगर न्यायिक और तटस्थ जांच होती है, तो इस अनाज घोटाले में कुछ राजनीतिक नाम सामने आने की संभावना है। हालांकि, पुलिस धन शोधन निवारण अधिनियम और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 के तहत कार्रवाई कर रही है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications