भाई के सामने दरिंदों ने डाला उसकी बहन पर हाथ, अहमदाबाद में दिनदहाड़े किया ऐसा दुस्साहस

Gujarat News, गांधीनगर। अहमदाबाद में राह चलते भाई-बहन से ज्यादती की गई। चार दरिंदों ने उन्हें शहर के रिलीफ रोड पर पत्थर कुवा इलाके के पास घेरा और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने जब दरिंदों के अत्याचार का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। ​भाई-बहन की हालत बिगड़ने पर वे चारों वहां से चले गए। वारदात के बाद दोनों भाई-बहनों को वाडीलाल अस्पताल ले जाया गया।

four men physical attack on minor girl and her brother in ahmedabad

अस्पताल में पहुंची पुलिस ने दोनों पीड़ित भाई-बहनों के बयान लिए और उसके बाद जांच शुरू कर दी। शिकायत में बहन के भाई ने बताया कि वे दोनों कालुपुर रेलवे स्टेशन के पीछे वाले इलाके में रहते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं। गुजरात में मजदूरी करते हैं। बीते रोज वह बहन को भूख लगने की वजह से नास्ता लेने निकला था। वापस लौटा तो वहां उसने देखा कि 4 अज्ञात लोग उससे छेड़छाड़ कर रहे थे। वे बहन के कपड़ों को खींच रहे थे और भद्दा बोल रहे थे। मैं बहन को बचाने के लिए उनके सामने आया तो मुझे पीटा गया और फिर बहन के साथ जबरदस्ती करने लगे। हमने बचाओ-बचाओ चिल्लाया तो और जोर से पीटा। वे बोले कि किसी को बताया तो जान से मार डालेंगे।'

​भाई के शिकायत के मुताबिक, उसकी बहन की उम्र 17 साल है। बयान लेने के बाद कारंज पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एफएम नायब ने कहा है कि हम घटनास्थल के आसपास की दुकानों समेत सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। दरिंदों का जल्द ही पता लगाया जाएगा। बहरहाल दोनों भाई-बहन को वाडीलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+