महा चक्रवात: 6 नवंबर की रात गुजरात से टकराएगा तूफान, 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी
गांधीनगर। अरब सागर से उठा चक्रवात 'महा' 6-7 नवंबर की रात गुजरात पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'महा' अगले दो दिनों में गुजरात के तटों से टकराएगा। जिससे आगामी 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है। विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जयंती सरकार ने बताया कि 'महा' अभी दीव से 580 किमी और वेरावल से 550 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। बुधवार रात या गुरुवार की सुबह तक यह भयंकर तूफान में बदल सकता है। इसके द्वारका और दीव के तट से टकराने की आशंका हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि लैंडफॉल से 6 घंटे पहले यह चक्रवात तूफान में बदल सकता है।

इससे दो दिन पहले विभाग ने कहा था, ''अगले तीन दिनों तक 18 जिलों में मेघ बेमौसम बरसेंगे। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिए कह दिया गया है। साथ ही सभी बंदरगाह पर दो नंबर के सिग्नल लगाए गए हैं। 'क्यार' के असर से राज्य की 137 तहसीलों में बारिश हुई थी। जिससे फसलों में भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में 'महा' चक्रवात के सक्रिय होने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं।
इस साल राज्य में मानसून सीजन में औसतन 144 प्रतिशत बारिश हुई थी। जो अब तक की सबसे ज्यादा है। गुजरात का एक भी जोन ऐसा नहीं बचा, जहां 100% से कम बारिश हुई हो। अब जबकि, मानसून की विदाई के बाद समुद्र में 'क्यार' के बाद 'महा' चक्रवात भी सक्रिय हो गया है तो लोग चिंतिंत हैं।
बताया गया है कि मालदीव से 370 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार सुबह से सक्रिय हुई इस सिस्टम के कारण समुद्र में उफान आने लगा। आने वाले शनिवार को बनासकांठा, डांग, वलसाड देवभूमि द्वारका, कच्छ तथा रविवार को बनसकांठा, डांग, और कच्छ में बारिश की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications