कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर चार विधायकों के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल
Recommended Video

Gandhinagar News, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुजरात की राजनीति में उठापटक होने के संकेत मिल रहे है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के विधायक और ठाकोर सेना के सुप्रीमो अल्पेश ठाकोर अपने चार साथी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, कांग्रेस से सेवानिवृत्त सीनियर नेता शंकर सिंह वाघेला एनसीपी में शामिल हो सकते है।

अल्पेश में मिले थे शंकर चौधरी
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुजरात में फिर से राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावना है। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने अंबाजी से एकता यात्रा का आयोजन किया है। उनकी यात्रा जब दियोदर पहुंची तो भाजपा के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी उनको मिलने गये थे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाये थे। सोशल मीडिया में शंकर चौधरी और अल्पेश ठाकोर की तस्वीर वायरल हुई थी। माना जा रहा है कि अल्पेश ठाकोर अपने चार साथी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते है।

अल्पेश को पाटन सीट से बना सकते है कैंडिडेट
भाजपा एक ऐसा प्लान बना रही है कि अल्पेश ठाकोर को पाटन लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया जाये और उनकी खाली होने वाली सीट से राधनपुर विधानसभा से शंकर चौधरी को मैदान में उतारा जाये। शंकर चौधरी अगर विधायक बनते हैं तो वह रूपाणी सरकार में केबिनेट मंत्री बन सकते है। वहीं, दूसरी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रतिपक्ष नेता शंकर सिंह वाघेला 29 जनवरी को औपचारिक रूप से एनसीपी में शामिल हो सकते है।

शंकर सिंह वाघेला हो सकते है एनसीपी में शामिल
अहमदाबाद में 29 मार्च को एनसीपी कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें शंकरसिंह वाघेला और एनसीपी के सुप्रिमो शरद पवार उपस्थित होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले शंकर सिंह वाघेला एनसीपी में जाने वाले है और वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है। अगर ऐसा होगा तो शंकरसिंह भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के लिए मुसिबत बन सकते है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications