गुजरात: 'हाथ' से फिर गया एक विधायक, कांग्रेस की सबसे बड़ी मीटिंग से पहले वल्लभ धारविया का इस्तीफा
Gujarat News in hindi, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस ने अपना एक और विधायक खो दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से ठीक एक दिन पहले जामनगर ग्राम्य से वल्लभ धारविया ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

जामनगर विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में घटकर 71 रह गए
वल्लभ धारविया गुजरात में अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पांचवे विधायक हैं। उनसे पहले कांग्रेस के विधायक कुंवरजी बावलिया, जवाहर चावडा और पुरषोत्तम साबरिया ने इस्तीफा दे दिया था। महिला विधायक आशाबेन पटेल भी भाजपा में शामिल हो गईं। एक के बाद एक विधायकों के टूटने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 77 से घटकर अब महज 71 रह गई है।

भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ी, कांग्रेस से और विधायक टूटेंगे?
वहीं, विगत विधानसभा चुनाव में 99 सीटें जीत पाई भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 100 तक चली गई। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अभी भी कांग्रेस के करीब 10 विधायक पार्टी छोड़ने की मूड में हैं। भाजपाई नेतृत्व विपक्षी दल के कम से कम 7 विधायकों से संपर्क में हैं।

कांग्रेस में मचा कोहराम, दिल्ली तक झनझनाहट
वहीं, एक के बाद एक विधायक टूटने से कांग्रेस की दिल्ली हाईकमान भी सकते में आ गई है। धारविया का इस्तीफा इसलिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि, कल यानी 12 मार्च को कांग्रेस की सीडबल्यूसी बैठक भी गुजरात में होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी मां सोनिया और बहन प्रियंका की मौजूदगी में करेंगे। मगर, कांग्रेस गुजरात इकाई के सामने सवाल उठ रहे हैं कि वह विधायकों को रोकने में असफल क्यों हो रही है? विधायकों के इस्तीफे से पार्टी के अघ्यक्ष राहुल गांधी नाराज बताए जा रहे हैं।

गुजरात में कांग्रेस का प्रभारी बदल सकते हैं राहुल गांधी
सूत्रों के अनुसार, गुजरात में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राजीव सातव से हाईकमांड ने जवाब मांगा है। राहुल गांधी की ओर से पूछा गया है कि वह स्थानीय नेताओं का समन्वय क्यों नहीं बिठा पा रहे। राज्य में कांग्रेस अंर्तकलह का शिकार हो रही है। विधायक लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के विपक्ष के नेता परेश धानानी और पार्टी के गुजरात के अध्यक्ष अमित चावडा समेत स्थानीय नेताओं के पदों में बदलाव आ सकता है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications