'चार-चार बगडी वाली गाड़ी..' सॉन्ग के 17 करोड़ लाइक्स, अब इसे नहीं गा सकेंगी किंजल, कोर्ट ने रोक लगाई

Gujarat news, गांधीनगर। गुजराती सिंगर किंजल दवे अपना फेमस सॉन्ग "चार चार बंगडीवाली गाडी लइ दउ..." को शायद अब पब्लिक में नहीं गा पाएंगी। इसकी वजह है ओस्ट्रेलिया में रहने वाला काठीयावाडी किंग। काठीयावाडी किंग ने दावा कर दिया है कि ये गीत उसने 2013 में मेलबॉर्न सिटी में किंजल से पहले गाया था।

कोर्ट बोला- पब्लिक में नहीं गाएंगी, यूट्यूब से भी वीडियो हटवाएं

कोर्ट बोला- पब्लिक में नहीं गाएंगी, यूट्यूब से भी वीडियो हटवाएं

बता दें कि, ''चार चार बंगड़ी वाली ऑडी लाई दोउ...'' गीत ने गुजरात में अन्य सब गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। किंजल दवे द्वारा गाए गए इस गीत को यूट्यूब पर 17.33 करोड़ लाइक मिल चुके हैं। यह गीत सोशल मीडिया पर भी इस कदर छा गया था कि लोग अपने शादी-फंक्शनों के मौके के वीडियो अपलोड़ करने लगे। पार्टी में भी इसी गीत के डीजे का रिवाज शुरू हो गया था।

अहमदाबाद की हैं किंजल दवे

अहमदाबाद की हैं किंजल दवे

किंजल दवे अहमदाबाद की जानी-मानी सिंगर हैं। ''ओडी गाडी...'' वाला गाना उनकी बड़ी पहचान बना है। मगर, अब अदालत ने आदेश जारी किया है कि किंजल अब ये गीत पब्लिक में नहीं गा सकेंगी और यूट्यूब से भी उनका गाना हटाना होगा। इस मामले पर अहमदाबाद की वाणिज्यिक अदालत ने 22 जनवरी को अगली सुनवाई तक व्यावसायिक कार्यक्रम में ये गीत नहीं गाने का अंतरिम आदेश भी जारी कर दिया है। इसके अलावा, इंटरनेट पर से इस गीत को हटाने और किसी को भी गीत न बेचने के भी आदेश दिए गए हैं।

इस किंग का है इस गाने पर दावा

इस किंग का है इस गाने पर दावा

ऑस्ट्रेलिया में काठियावाड़ी किंग के नाम से जाना जाने वाला युवक भी एक गुजराती ही है। उसने दावा किया है कि इस गीत को मैंने लिखा और गाया गया है। किंजल दवे ने तो कॉपी किया है, चोरी किया है। इस लेकर आवेदक की कंपनी ने कॉपीराइट कानून के तहत बताया था कि उसने जो गीत बनाया है, वह वर्ष 2016 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। एक महीने के बाद ये गीत किंजल दवे द्वारा गाया गया। किंजल ने अक्टूबर में यूट्यूब पर अपना बनाकर ये सॉन्ग अपलोड किया था। अदालत ने इस गीत को इंटरनेट से हटाने का आदेश दिया है। इसके अलावा, गाने की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+