गुजरात आए अमित शाह, अपने पैतृक शहर मानसा में करेंगे मंदिर दर्शन, आज कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में हैं। यहां वह अहमदाबाद और राजधानी गांधीनगर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए हैं। वह अपने पैतृक शहर मानसा में मंदिर दर्शन करेंगे। नवरात्रि के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बनेंगे। सत्तारूढ भाजपा की ओर से शाह के गुजरात दौरे के बारे में ब्रीफिंग दी गई है। बताया गया है कि, आज शाम को भाजपा नेता गांधीनगर जिले में अपने पैतृक शहर मानसा पहुंचेंगे और सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे। बाद में, वह शहर के बहुचर माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे, जो कि गुरुवार से शुरू हुए नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर कई वर्षों से चली आ रही परंपरा है।

गांधीनगर रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि,अहमदाबाद पहुंचने के बाद शाह दोपहर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे और स्टेशन के परिसर में स्थित चाय की दुकानों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई मिट्टी की प्याली बांटने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंत्री के जारी अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अब वह गांधीनगर जिले के एक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समर्पण सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, और नवरात्रि के अवसर पर एक मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद वह गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के पनसर गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को समर्पित करेंगे।

गांधीनगर से लोकसभा सांसद हैं शाह
अमित शाह गांधीनगर से लोकसभा सांसद हैं, उनका वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। भाजपाइयों के मुताबिक, मंच से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुछ परियोजनाओं के लिए उद्घाटन और समारोह करेंगे, जिसमें पंसार में एक झील का सौंदर्यीकरण भी शामिल है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि, शाम को भाजपा नेता गांधीनगर जिले में अपने पैतृक शहर मानसा पहुंचेंगे और सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और जम्मू-कश्मीर सहित देश भर में समग्र सुरक्षा स्थिति और ड्रोन विरोधी रणनीति पर चर्चा की थी।
केंद्रीय मंत्री ने यहां की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में "मनसा देवी मंदिर" में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे जय शाह भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications