17 वर्षीय नीलांशी पटेल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 फुट से भी ज्यादा है इनके बालों की लंबाई, VIDEO

गांधीनगर. गुजरात में अरवल्ली जिले के मोडासा की रहने वाली एक लड़की ने लंबे बालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यहां 17 वर्षीय नीलांशी पटेल के बाल उसके शरीर से भी ज्यादा लंबे हैं। उसके बालों की लंबाई 190 सेंटीमीटर है। उसने टीन-एज कैटेगरी में सबसे लम्बे बाल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अपना रिकॉर्ड बनने पर, नीलांशी पटेल ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके बालों की लंबाई 170.5 सेंटीमीटर थी। बाद में उसने बालों को और बढ़ाया।

190 सेंटीमीटर लंबे हैं नीलांशी के बाल

190 सेंटीमीटर लंबे हैं नीलांशी के बाल

नीलांशी बताती हैं कि 2018 की शुरुआत में सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना की ऐब्रिल लॉरेनजटी के पास था, जिनके बाल 152.5 सेमी लंबे थे। ऐब्रिल का रिकॉर्ड 17 साल की कीटो कवाहरा ने तोड़ा था जिनके बाल 155.5 सेमी लंबे थे। किंतु, साल के आखिर में मैंने 15 सेमी के मार्जिन से सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया।

रॅपन्जेल कहकर बुलाते हैं दोस्त

रॅपन्जेल कहकर बुलाते हैं दोस्त

नीलांशी के दोस्त उन्हें रॅपन्जेल कहकर बुलाते हैं। 17 वर्षीय नीलांशी पटेल की इस कामयाबी पर, स्थानीय लोग भी खुशी जता रहे हैं। कई लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने चले आते हैं। नीलांशी का कहना है कि मैं जहां भी जाती हूं, लोग सेल्फी के इच्छुक हो जाते हैं। कई लोग मेरे साथ सेल्फी लेने की चाहत रखते हैं। कभी कभी ऐसा लगता है कि जैसे मैं कोई मैं सेलिब्रिटी हूं।

मां बोलीं- हफ्ते में एक बार ही धोती है बाल

मां बोलीं- हफ्ते में एक बार ही धोती है बाल

बालों की देखभाल के बारे में, नीलांशी की मां बताती हैं कि उनके अच्छे बालों के लिए खूब देखभाल करनी होती है। अच्छी बात ये है कि, नीलांशी बहुत ज्यादा कॉस्मैटिक नहीं इस्तेमाल करती। वह हफ्ते में सिर्फ एक बार बाल धोती है और अच्छी तरह से आयल का यूज करती है।

गिनीज बुक ने शेयर किया वीडियो

गिनीज बुक ने शेयर किया वीडियो

नीलांसी पटेल का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। ​जिसमें नीलांशी अपने लंबे बालों के बारे में ए​क्सपीरियंस शेयर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+