गुजरात में अल्पेश ठाकोर का दावा- 15 कांग्रेसी विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार, कांग्रेस में नेतृत्व ही नहीं बचा

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात कांग्रेस के बाग़ी नेता अल्पेश ठाकोर ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी की आलाकमान के रवैये से नाराज़ हैं और सभी विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं। अल्पेश ने यह भी कहा है कि कांग्रेस में नेतृत्व ही नहीं बचा है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव से पहले ही अल्पेश ठाकोर ने ऐलान कर दिया था कि मैंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ दिया है।

'15 से अधिक विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं, हर कोई व्यथित है'

'15 से अधिक विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं, हर कोई व्यथित है'

अपने इस्तीफे पर अल्पेश ठाकोर का कहना है कि यह हमारा फैसला था और मेरी अंतरात्मा की आवाज थी कि हम कांग्रेस में नहीं रहना चाहते। हम सरकार की मदद से अपने लोगों और गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं। रुको और देखो, 15 से अधिक विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं, हर कोई व्यथित है। आधे से ज्यादा विधायक पार्टी के नेताओं से परेशान हैं।'

'मेरे समाज के लोग गरीब और पिछड़े हैं'

'मेरे समाज के लोग गरीब और पिछड़े हैं'

अल्पेश ठाकोर कहते हैं कि, मेरे समाज के लोग गरीब और पिछड़े हैं। उन्हें सरकार के समर्थन की जरूरत है। मैं परेशान था कि मैं अपने लोगों को वह नहीं दे सका, जो मैंने इरादा किया था। हमारे समाज के कई नेताओं हमें कहा था कि वहां नहीं आप को वहाँ नहीं होना चाहिए जहां आपके पास सम्मान नहीं है और अधिकारों की कोई बात न हो।'

डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मिले मिले

डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मिले मिले

अल्पेश ठाकोर राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को मिले थे। उनके साथ कांग्रेस के दो विधायक थे। अगर अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल होते है तो उनके साथ कांग्रेस के दो विधायक घवलसिंह झाला और भरतसिंह ठाकोर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अल्पेश ठाकोर को पार्टी से निकालने के लिये गुजरात कांग्रेस के नेता सफल हुए लेकिन यह नेता अल्पेश ठाकोर को विधायक पद से दूर नहीं कर सके हैं।

कांग्रेस अल्पेश से विधायक पद छीनने में असफल रही

कांग्रेस अल्पेश से विधायक पद छीनने में असफल रही

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को जो प्रपोज़ल भेजी गई थी उसमें कांग्रेस ने ठोस क़ानून का उल्लेख नहीं किया था, इसलिये कांग्रेस की अल्पेश ठाकोर को विधायक पद से निकालने की साज़िश सफल नहीं हो पायी है। अब कांग्रेस के पास अदालत का ही विकल्प बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+