गुजरात में पहली बार 10 लाख युवा डालेंगे लोकसभा चुनाव में वोट, जानें कितने हुए कुल वोटर

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। चुनाव आयोग (Election commission of india) द्वारा 25 मार्च को हुए मतदाता सूची संशोधन के बाद गुजरात में मतदाताओं से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सूबे में 10,50,407 नए मतदाता जुड़े हैं। यानी, यहां लोकसभा चुनाव में पहली बार 10 लाख युवा वोट डाल सकते हैं। राज्य में कुल वोटरों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। गुजरात में 4.51 करोड़ वोटर हो गए हैं।

कुल वोटर साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा हो गए

कुल वोटर साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा हो गए

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के गुजरात स्टेट सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी ) एस. मुरली क्रिश्ना ने बताया है कि 1 सितंबर, 2018 तक गुजरात में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 4.40 करोड़ थी। विशेष रोल संशोधन अभियान के तहत इस साल 6.70 लाख मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। मतदाता अभियान 25 मार्च को जब समाप्त हुआ तो पता चला है कि मतदाताओं की संख्या में 3.79 लाख की बढ़ोतरी हुई। अब मतदाता की अंतिम सूची का उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जायेगा। कुल वोटर साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा हो गए हैं।

2.34 करोड़ पुरुष, 2.16 करोड़ महिला मतदाता

2.34 करोड़ पुरुष, 2.16 करोड़ महिला मतदाता

संशोधित सूची के अनुसार, अब 2.34 करोड़ पुरुष मतदाता, 2.16 करोड़ महिला मतदाता हैं। इनके अलावा थर्ड जेंडर के भी 990 मतदाता हैं। कुल वोटरों में से 10.06 लाख ऐसे हैं कि वे पहली बार मतदान कर सकते हैं, जो 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में आते हैं। वहीं, गुजरात में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तब कुल 4.39 करोड़ मतदाता थे। जिसके बाद एक साल में 10.69 लाख मतदाता और जुड़े। जबकि, 3.77 लाख मतदाता कम हो गए।

ये हैं सबसे ज्यादा वोटरों वाली सीट

ये हैं सबसे ज्यादा वोटरों वाली सीट

सबसे ज्यादा वोटरों वाली सीट की बात करें तो गुजरात में नवसारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ऐसा है जहां 19.71 लाख वोटर हैं। इसके बाद 19.45 लाख वोटरों के साथ गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दूसरे नंबर पर है। भरूच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 15.94 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। वैसे गुजरात की कुल आबादी 6.25 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है।

चुनाव आयोग ने अब तक क्या कराया?

चुनाव आयोग ने अब तक क्या कराया?

चुनाव आयोग के खुलासे के मुताबिक, उनकी देखरेख में पुलिस ने 2.42 लाख लीटर शराब जब्त की है। रुपयों में ये कीमत 6.67 करोड़ होती है। वहीं, आयकर अधिकारिओं ने 3.28 करोड रुपये जब्त किये हैं। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के सबंध में चुनाव आयोग को राज्यभर से अब तक 68 शिकायतें मिली हैं। सीईओ ने कहा है कि चुनाव व्यय नियामक समिति और शराब निषेध और आबकारी विभाग की टीमें पूरे गुजरात में सक्रिय की हुई हैं। शिकायत मिलते ही एक्शन लिया जाएगा।

पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 में गुजरात की सभी लोकसभा सीटों का जानिए हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+