Karnataka:युवा कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संसद के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल ने 15 दिन का समय सदन में बहुमत साबित करने के लिए येदियुरप्पा को दिया है, उसके बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देर रात संसद के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने संविधान का एनकाउंटर किया है, इसके लिए उसने कर्नाटक के राज्यपाल का सहारा लिया है।

युवा कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वााला भाजपा में अपने मास्टर के इशारे पर काम कर रहे हैं, वह अपने संवैधानिक पद की गरिमा को भूल चुके हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक राजभवन से ऑपरेशन कमल की शुरुआत की है, वह संविधान को कूड़े में डाल रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले की आलोचना करते हुए आईवाईसी (इंडियन यूथ कांग्रेस) ने कहा कि हम इस फैसले की निंदा करते हैं, कर्नाटक के लोग और कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन भाजपा के इस अवैध मॉडल का पर्दाफाश करेगा।
भाजपा पर हमला बोलते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि आप चाहे जितना ताकतवर हों लेकिन अंत में सत्य की जीत होगी, सत्यमेव जयते। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अपील को खारिज करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्यपाल के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि उसने कांग्रेस की याचिका को खारिज नहीं किया है, बल्कि इस मामले की सुनवाई आगे करेगी। आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के तौर में उभरी भाजपा को राज्यपाल ने 15 दिन का समय दिया कि वह अपना बहुमत साबित कर सके।












Click it and Unblock the Notifications