शनमुखप्रिया को Indian Idol से बाहर करने की मांग, आदित्य नारायण की हरकत से भी फैंस नाराज

मुंबई, 23 मई: लॉकडाउन की वजह से लोग इन दिनों घरों में बंद हैं, जिस वजह से टीवी शोज को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस लिस्ट में इंडियन आइडल 12 का भी नाम शामिल है, लेकिन इस शो से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में महशूर गायक किशोर कुमार को प्रोग्राम में ट्रिब्यूट दिया गया था, जिसमें उनके बेटे अमित कुमार बतौर मेहमान शामिल हुए, लेकिन बाद में उनकी आदित्य नारायण से जुबानी जंग हुई। जिस पर अब आदित्य को ट्रोल किया जा रहा। साथ ही शनमुखप्रिया भी कई लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

श्रवण राठौड़ के लिए खास एपिसोड

श्रवण राठौड़ के लिए खास एपिसोड

दरअसल शनिवार को इंडियन आइडल में श्रवण राठौड़ के लिए स्पेशल एपिसोड हुआ। श्रवण 90 के दशक में बॉलीवुड में छाए हुए थे। पिछले ही महीने कोरोना संक्रमण की वजह से उनका निधन हो गया। ऐसे में उनके स्पेशल एपिसोड में कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौड़ जैसे कई करीबियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान आदित्य ने अमित कुमार की बात को लेकर तंज कसा। साथ ही कुमार सानू से पूछा कि क्या आपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ दिल से की है या हमारे शो से आपको किसी ने ऐसा करने के लिए बोला था। कुछ ही देर में दर्शक समझ गए कि ये निशाना अमित कुमार के ऊपर था, जिस वजह से आदित्य को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

क्या कहा था अमित कुमार ने?

क्या कहा था अमित कुमार ने?

आपको बता दें कि अमित ने शो के मेकर्स की पोल खोल दी थी। उन्होंने कहा कि पैसों की जरूरत के चलते वो शो का हिस्सा बने, उन्हें कंटेस्टेंट की झूठी तारीफ करने के लिए भी कहा गया था, वरना वो तो एपिसोड बीच में रोकना चाहते थे। इस पर आदित्य भड़क गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर अमित कुमार को एपिसोड पसंद नहीं आ रहा था, तो वो शूटिंग के बीच में ही हमसे बोल सकते थे।

शनमुखप्रिया को बताया बेसुरा

शनमुखप्रिया को बताया बेसुरा

वहीं शनमुखप्रिया भी कई सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। शनिवार को उन्होंने स्टेज पर आशीष के साथ परफॉरमेंस दी थी। इसके बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मंच पर खड़े होकर तेज-तेज चिल्लाना, कोई सिंगिंग टैलेंट नहीं है। उनकी आवाज एकदम मधुर नहीं है। जब इंडियन आइडल के जज खुद टैलेंटेड नहीं हैं, तो वो शनमुखप्रिया के चीखने-चिल्लाने को कैसे जज करेंगे। इसके अलावा कई यूजर उनको शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+