दलित के घर पहुंचे पीयूष गोयल, बोले आरक्षण खत्म नहीं होगा

कर्नाटक में दलित के घर खाना खाने पहुंचे केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल, बोले हम एकसाथ मिलकर भारत को दुनिया कीसबसे बड़ी ताकत बना सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को बेंगलुरू में एक दलित परिवार के घर नाश्ता करने के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों के आरक्षण को लागू करेगी। इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था और यह मेरे जीवन का यादगार पल है, मैं इनके घर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर आया था।

piyush goyal

गोयल ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर पर आया हूं, इस मुलाकात का चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं है। उर्जा मंत्री ने दलित के घर र लेमन राइस और चपाती खाया, जिसके बाद वह स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने के लिए बोमनहल्ली गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दलितों को इस बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है कि उनका आरक्षण खत्म होने वाला है। मोदी सरकार दलितों के आरक्षण को लागू कराएगी।

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने तैयार किया 2019 में जीत का अचूक मंत्र

दलितों के आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि मैं सभी दलितों को कहना चाहता हूं कि वह अपना आधार कार्ड बनवाएं और अपना बैंक खाता उससे जोड़े ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधे मिल सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज में बदलाव लाएगी। एकसाथ मिलकर हम लोग भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बना सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के कई गांवों में लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने आदिवासी परिवार के घर पर खाना भी खाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+