फिरोजपुर: अबोहर सेक्टर में BSF ने दो पाकिस्तानियों को पकड़ा, ड्रोन दिखने के बाद हुई कार्रवाई
फिरोजपुर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश करने के आरोप में दो पाकिस्तानी युवकों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पकड़ा है। बीएसएफ दोनों से पूछताछ कर रही है। घुसपैठ का यह मामला इस क्षेत्र में पाकिस्तनी ड्रोन दिखने के बाद सामने आया है। बता दें कि ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक बीओपी सामसके में बीपी नंबर 217-219 के पास जवानों के हाथ लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर के अबोहर सेक्टर में घुसपैठ करने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। बीएसएफ के जवानों ने इनको गांव सामसके में देखा और तुरंत पकड़ लिया। बता दें कि फिरोजपुर के सरहदी गांवों में ड्रोन दिखने के 16 दिन बाद घुसपैठ का यह पहला मामला सामने आया है। बीएसएफ के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक बीओपी सामसके में बीपी नंबर 217-219 के पास जवानों के हाथ लगे हैं। इनकी पहचान पाकिस्तान के ओाकरा जिले के गांव चक्क निवासी मोहम्मद लतीफ व जिला ओकारा निवासी मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है।
फिरोजपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान की तरफ से आने वाले कई ड्रोन देखे हैं। सोमवार रात हुसैनीवाला बॉर्डर पर इन ड्रोन्स को देखा गया है। बीएसएफ सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि गश्ती दलों को इस इलाके में पाक की तरफ से ड्रोन देखे जाने पर फायरिंग करनी पड़ी। जिसके बाद वह लौट गया। इसके बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई। इससे पहले 8-9 अक्टूबर को भी फिरोजपुर सीमा पर 7 बार पाकिस्तानी ड्रोन दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications