NRI युवती ने बूढ़ी मां की देखरेख के लिए घर पर रखी नौकरानी, नशा कराकर उसने हड़पे 86 लाख
फिरोजपुर। पंजाब में एक एनआरआई युवती ने घर पर अपनी बुजुर्ग मां की देखरेख के लिए एक नौकरानी नियुक्त की थी। युवती खुद जर्मनी में रह रही थी, तो नौकरानी ही फिरोजपुर में उसकी मां की देखभाल करती थी। मगर, नौकरानी ने युवती की मां को नशे का आदी बना दिया। फिर, वह उस बुजुर्ग मां से मनमानी करने लगी। वृद्धा के आरोप हैं कि नौकरानी ने ब्याज पर पैसे चढ़ाने के नाम पर 86 लाख रुपये हड़प लिए हैं। बता दें कि, वृद्धा की उम्र लगभग 81 साल है।

इस मामले में पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर चार नामजद व पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी वह नौकरानी ही बताई जा रही है। वृद्धा के मुताबिक, नौकरानी ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। सभी ने मुझे और मेरी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्धा ने कहा कि इस मारपीट के बाद बेटी अपने पिता के पास जर्मनी चली गई। उधर, हमलवार यहां घर में रखे सोने के गहने व स्विफ्ट डिजायर कार ले भागे। वृद्धा कहना है कि मेरे पास 20 तोला सोना था।
जर्मनी में रहने वाली युवती ने अपना नाम रीमा बताया है, जबकि मां का नाम जीरा है। वे शहर में अवान रोड पर रहती हैं। रीमा ने कहा कि नौकरानी पिछले करीब छह वर्षों से रखी हुई थी। नौकरानी का नाम बलजीत कौर है। हमने उसे छह हजार रुपये महीना तनख्वाह पर रखा था। मगर, उसने मां को नशे का आदी बना दिया। वह ड्रग्स देती थी। वहीं, बलजीत कौर ने पति बलजिंदर सिंह को भी बुला लिया था। फिर दोनों ने हमारे पैसे हड़प लिए।












Click it and Unblock the Notifications