'मैं सरेंडर कर रहा हूं, गोली मत मारो'..तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा हनी, हत्या के मामले था वांछित

'मैं सरेंडर कर रहा हूं, गोली मत मारो'..तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा हनी, हत्या के मामले था वांछित

फिरोजाबाद, 27 मार्च: 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, पुलिस मुझे गोली न मारे..' लिखी तख्त लेकर हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी थाने पहुंच गया। हाथ में तख्ती लिए हत्या के आरोप में वांछित चल रहे शख्स को थाने में आते देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आनन-फानन में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के चेहरे से पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा था।

Wanted Himanshu surrenders at Sirsaganj Police Station

दरअसल, फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह मुनादी करा रही है। तो वहीं, आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर भी कर रही हैं। फिरोजाबाद पुलिस ने ऐलान किया है कि अपराधी सरेंडर कर दें, अन्यथा वह कुर्की करेगी। इसे देखते हुए भयभीत होकर अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान हनी के हाथों में तख्ती थी, जिसपर लिखा था 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं. मुझे पुलिस गोली न मारे'।

Recommended Video

    UP: मुनादी होते ही तख्ती लेकर हाथ में थाने पहुंचा अपराधी, बोला सर गोली मत मारो | वनइंडिया हिंदी

    क्या है पूरा मामला
    फिरोजाबाद के सिरसागंज में होली के दिन आनंद नगर में डीजे पर डांस करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पथराव में 12 साल के बालक श्यामू की मौत हो गई थी। मृतक के पिता रंजीत निवासी आनंद नगर ने छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व आरोपी सोनू और कल्लू को जेल भेज दिया था।

    हनी ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
    इस मामले का नामजद आरोपी हिमांशु उर्फ हनी हाथों में तख्ती लेकर सिरसागंज थाने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। तख्ती पर लिखा था, 'मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं... मुझे पुलिस गोली न मारे। पुलिस को जब पता चला कि यह आनंद नगर वाले केस में नामजद है तो तुरंत ही युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी शिव कुमार चौहान ने कहा कि मामले में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+