पत्नी को प्रेमी से बचाने के लिए बदलता रहा घर, नहीं माना तो पति ने दी खौफनाक सजा
फिरोजाबाद। लवकुश नाम का शख्स पांच अगस्त को फिरोजाबाद जिले के पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला गंगाराम गांव से लापता हो गया था। लवकुश के परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला सका था। 12 अगस्त को लवकुश के भाई रामू ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पचोखरा थाने में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

जांच पड़ताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच पड़ताल कर रही पचोखरा थाने को जानकारी मिली कि लवकुश के गांव के ही कुलदीप की पत्नी से अवैध संबंध थे। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप अपनी को पत्नी को उसके प्रेमी लवकुश से बचाने के लिए उसे लेकर टूंडला आकर रहने लगा था। लेकिन प्रेमी लवकुश ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसके बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया लेकिन प्रेमी वहां भी पहुंच गया।
फोन कर बुलाया था प्रेमी लवकुश को
इससे परेशान होकर कुलदीप ने अपनी पत्नी को लेकर खंदौली आगरा के मुड़ी का चौराहा के पास स्थित एक घर में आकर रहने लगा। लेकिन प्रेमी लवकुश यहां भी आने लगा था। कुलदीप ने लवकुश को फोन कर 5 अगस्त को घर बुलाया। कुलदीप की मानें तो वो लवकुश को बुलाकर घर के अंदर छिप गया। लवकुश शराब के नशे में कुलदीप की पत्नी से बात कर रहा था तभी कुलदीप ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को साले भोला पुत्र अशोक निवासी सरायनूरमहल थाना पचोखरा हाल निवासी खंदौली आगरा की मदद से शव को बोरे में बंद कर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications