फिरोजाबाद: कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
फिरोजाबाद: कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
फिरोजाबाद, 01 सितंबर: फर्रुखाबाद की रहने वाली एक युवती ने फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल ने उसे झांसा देकर शारीरि संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि उसकी तहरीर पर मटसेना थाना पुलिस ने 15 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी कांस्टेबल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार 01 सितंबर को पीड़िता फिरोजाबाद एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि सिपाही अमित कुमार उसके रिश्तेदार का साला है। इसलिए उसका घर पर आना जाना था। इस बीच परिजन ने उसके साथ शादी की बात की। अमित और उसके परिजन भी राजी हो गए और अगस्त 2021 में दोनों की शादी तय कर दी गई। इस बीच आरोपी ने उसका फोन नंबर भी ले लिया।
शादी तय हो जाने के बाद दोनों में बातचीत भी शुरु हो गई। आरोपी ने उसको मिलने के लिए बुलाया तो वह उससे मिलने चली गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। कुछ समय पहले उसने दहेज में 14 लाख रुपये मांगे। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता एसएसपी फिरोजाबाद से मिली और पूरे मामले से अगवत कराया।
पीड़ित युवती का कहना है कि उस वक्त आरोपी पुलिस लाइन में तैनात था, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक न तो डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है और न ही बयान दर्ज किए गए। जबकि आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मटसेना में अभियोग पंजीकृत हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक कांस्टेबल ने उनका उत्पीड़न किया है और शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया है। हमने अभियोग पंजीकृत किया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications