Firozabad News: दो साल पहले गायब हुई थी खुशबू, अब प्रेमी गौरव के घर में दफन मिला कंकाल
Firozabad News: दो साल पहले गायब हुई थी खुशबू, अब प्रेमी गौरव के घर में दफन मिला कंकाल
Firozabad News: 23 नवंबर 2020 को फिरोजाबाद जिले (Firozabad) से लापता हुई खुशबू की हत्या उसके प्रेमी गौरव ने अपने घरवालों के साथ मिलकर कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गौरव ने शव को अपने घर में दफना दिया था। इसके बाद गौरव घर में ताला डालकर अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। जिसकी तलाश में फिरोजाबाद पुलिस लगी हुई थी। बता दें, पुलिस ने गौरव और उसके पिता को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया और गौरव की निशानदेही पर दो साल बाद खुशबू का कंकाल बरामद किया है।

सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, खुशबू और गौरव दोनों कीठौत गांव के रहने वाले है और इनके घर भी आसपास ही है। दोनों का एक-दूसरे के यहां आनाजाना था। पुलिस गिरफ्त में आए प्रेमी गौरव ने पूछताछ के दौरान बताया कि खुशबू को बाइक चलाना सिखाने के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस बीच खुशबू गौरव पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। लेकिन, गौरव उससे दूरी बनाना चाहता था।
खुशबू 23 नवंबर 2020 को अपने घर से भागकर गौरव के घर चल गई। खुशबू उसपर शादी करने का दबाव बनाने लगी, तभी गौरव ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। इसके बाद गौरव अपनी मां पिता, दो भाईयों के साथ फरार हो गया। सभी लोग गुरुग्राम जाकर रहने लगे। वहीं, खुशबू की मां ने गौरव और 4 अन्य के खिलाफ अपनी बेटी खुशबू को भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गौरव और उसके परिवार के साथ ही लापता लड़की की काफी तलाश की। लेकिन खुशबू और गौरव का कोई पता पुलिस को नहीं लगा।
सीओ सिरसागंज ने बताया, पुलिस ने इस केस में अपनी तफ्तीश लगातार जारी रखी। इस बीच गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरव अपने परिवार के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ (फरीदाबाद जिला) में किराए के घर में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपी गौरव से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुशबू की हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया। आरोपी गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार शाम को खुशबू का कंकाल बरामद कर लिया।
पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएम अनिवेश सिंह ने बताया, '23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था। जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग थे। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ़्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications