Firozabad: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियों तो दूल्हा हुआ नाराज, शादी की रस्मों के बीच हुआ गायब

Firozabad News: फिरोजाबाद में एक दूल्हा शादी की रस्मों के बीच ही गायब हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हा शादी समारोह की रस्मों के बीच में ही अचानक गायब हो गया था।

Firozabad News

Firozabad News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा शादी की रस्मों के बीच अचानक गायब हो गया। लड़की पक्ष ने कई बार दूल्हे से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे ने फोन स्विच ऑफ कर दिया। तो वहीं, दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं आया।

यह मामला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्रुखाबाद जिले से बारात यहां आई थी। धूमधाम से घुड़चढ़ी हुई और जयमाला हो गई। लेकिन रात को दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्मों से पहले ही शुक्रवार सुबह 4 बजे अचानक ही दूल्हा गायब हो गया। दरअसल, दूल्हे को दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिली है, इसलिए दूल्हा शादी छोड़कर चल गया।

आपको बता दें कि दुल्हन के पिता राजेंद्र सिंह होमगार्ड है और दूल्हे के पिता सूरज सहाय यादव परिवहन विभाग में एटीएस के पद पर कार्यरत हैं। दुल्हन के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि शादी में 22 लाख रुपए दिए हैं। लेकिन, अचानक ही दरवाजे पर बारात आने के बाद दूल्हा स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे, इतनी जल्दी इतनी बड़ी मांग को पूरा न कर पाने कारण दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे के चले जाने पर हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा आया ही नहीं।

Recommended Video

    फिरोजाबाद: दो पक्षों में चले लात घूंसे, कई लोग हुए लहूलुहान

    अब दुल्हन गेस्ट हाउस से परिवार सहित अपने घर को चली गई है। फिलहाल दूल्हे के पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना शिकोहाबाद में दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा कहते हैं कि उन्हें तहरीर एक प्राप्त हुई है जिसमें दूल्हा अचानक से शादी के रस्म छोड़कर भाग गया है। फिलहाल दूल्हे को तलाश कर उससे बात की जाएगी और इसमें मुकदमा दर्ज कर विधि सम्वत कार्यवाही की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+