मालिक को लखपति बनाएगा ये बकरा, जानिए इस काले बकरे का मोल क्यों लगाया जा रहा 5 लाख रुपए ?

फिरोजाबाद, 06 जुलाई: यूपी के फिरोजाबाद में एक काले बकरे ने अपने मालिक की किस्मत बुलंद कर दी। दरअसल, बकरे के शरीर पर 'अल्लाह' लिखा हुआ है। यह जानकारी जब लोगों को हुई तो दूर-दूर से लोग बकरे को खरीदने के लिए आने लगे। बकरीद करीब आते-आते अब इस बकरे के खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है और लोग पांच लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। हालांकि, मालिक का कहना है कि वह बकरे को 10 लाख रुपए में बेचेगा।

बकरीद से पहले कुर्बानी के लिए बकरों की डिमांड

बकरीद से पहले कुर्बानी के लिए बकरों की डिमांड

दरअसल, ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इससे पहले बकरे को खरीद कर उसे खिलाया-पिलाया जाता है। ऐसे में लोग बकरों को खरीदते हैं। वहीं, जिन बकरों पर कुदरती 'अल्लाह' लिखा होता है, उसके लिए लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार होते हैं। सामान्य तौर पर बकरे की कीमत 15 हजार तक होती है, लेकिन कुछ खास किस्म के बकरों की कीमत भी बढ़ जाती है। फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव रखाबली में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के साथ भी ऐसा हुआ। उनके बकरे के शरीर पर कुदरती अल्लाह लिखा है।

10 लाख रुपए में बेचेगा बकरा

10 लाख रुपए में बेचेगा बकरा

सुरेंद्र सिंह मनरेगा में काम करने वाला मजदूर है। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनके पास कुछ जानवर भी हैं। इसी में एक बकरा भी है, जिसके शरीर पर अल्लाह लिखा हुआ है। जानकारी लोगों को हुई तो वो बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे। लोग इस बकरे को खरीदने के लिए लाखों रुपए कीमत लगाने लगे। अ मजदूर परिवार बकरे की कीमत से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है। सुरेंद्र का कहना है कि बकरे को 10 लाख रुपए में बेचेगा।

पांच लाख रुपए लग चुकी है कीमत

पांच लाख रुपए लग चुकी है कीमत

सुरेंद्र ने कहा कि बकरे पर अल्‍लाह ल‍िखा है और यह कुर्बानी का बच्‍चा है। इस वजह से इसे देखने के ल‍िए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि बकरे की कीमत पांच लाख रुपए तक लग चुकी है, लेकिन वह इस बकरे को 10 लाख रुपए में ही बेचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+