फिरोजाबाद: झूठी शान के लिए पिता ने किया बेटी और उसके प्रेमी का मर्डर, शवों को यमुना में फेंका

फिरोजाबाद: झूठी शान के लिए पिता ने किया बेटी और उसके प्रेमी का मर्डर, शवों को यमुना में फेंका

फिरोजाबाद, 25 अगस्त: झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति ने दोनों के शवों को यमुना नदी में फेंक दिया था। इस बात का खुलासा युवती के पिता देवीराम ने पुलिस पूछताछ में किया। पूछताछ में देवीराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को एक अगस्त को दिल्ली से पकड़ा था। इसके बाद दो अगस्त को दोनों को नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगी घाट के समीप लेकर पहुंचे। यहां दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Firozabad: Father kills his daughter and her lover

यह वारदात फिरोजाबाद जिले के जहांगीपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी उत्तम (20) और नेहा (19) पड़ोसी थे। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे, जिस कारण दोनों में प्रेम संबंध बन गए। बता दें कि कई बार दोनों को साथ उनके परिजनों ने एक साथ पकड़ लिया था। नेहा के परिवार ने दोनों के मिलने पर आपत्ति जताते हुए मेलजोल पर रोक के लिए उत्तम के परिवार से कहा था। जिसको लेकर हंगामा भी हुआ था।

बता दें कि 31 जुलाई को दोनों अचानक घर से लापता हो गए। दोनों के परिवार उन्हें खोजने में जुटे थे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चलने पर सिरसागंज थाने में में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पांच अगस्त को अचानक देवीराम के लापता होने के बाद गांव की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने देवीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो सका। थानाध्यक्ष प्रवींद्र कुमार ने बताया कि नेहा और उत्तम की हत्या का आरोपी पिता देवीराम ने कबूला किया है।

पूछताछ में देवीराम ने पुलिस को बताया कि उसने सबसे पहले अपनी बेटी का गला उसके प्रेमी के सामने ही दबाया था। बेटी की मौत के बाद उसके प्रेमी उत्तम की गला दबाकर हत्या की। दोनों के शवों को एक ही स्थान पर एक साथ फेंका था। बेटी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद आरोपी देवीराम अपने घर पहुंचा था। इसकी जानकारी देवीराम के परिवार की महिलाओं को नहीं थी।

आगरा से बुलाए गए पीएसी के गोताखोर
प्रेमी युगल के शव को ढूंढने के लिए पुलिस आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाए। हालांकि देरशाम तक दोनों के शव बरामद नहीं हो सके। पुलिस का मानना है कि शवों को फेंके हुए काफी समय हो चुका है। ऐसे में शवों के बहकर जाने और जलीय जंतुओं द्वारा खाने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि अभी तलाश जारी है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
पुलिस ने युवती के पिता देवीराम, चाचा शिवराज, श्याम बिहारी, रोहित, राहुल, अमन और गाड़ी चालक गुंजन निवासी कुतुकपुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए। जबकि पुलिस ने देवीराम को हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+