फ़िरोज़ाबाद में सट्टा माफिया के आतंक से डरे लोग पलायन को मजबूर, हाथ में तख्ती लेकर लगा रहे न्याय की गुहार
जुआ और सट्टा एक ऐसी लत है जो इंसान को रातों-रात राजा भी बना सकती है और रातों-रात पूरी धन दौलत भी लुटा सकती है। इन दिनों सटोरियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और यह कारोबार भी फलफूल रहा है। बावजूद पुलिस विभाग का इस और कोई ध्यान नही है। हाल ही में एक मामला फ़िरोज़ाबाद से सामने आया है जिसमे सट्टा माफिया से परेशान होकर स्थानीय लोग पलायन करने को मजबूर है। इतना ही नहीं अपनी बात को प्रसाशन तक पहुंचाने के लिए ये लोग हाथो में पलायन की तख्ती लेकर खड़े हो गए है।

हाथ में तख्ती लेकर सड़क पर खड़े
दरसअल आपको बता दे यह मामला उत्तर प्रदेश में फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के कुंआ बाली गली का है। जानकारी अनुसार यहाँ पर एक सट्टा व्यापारी है जिसका नाम अमन बताया जा रहा है। उसके पिता राजू सट्टे वाले के नाम से प्रचलित है। आरोप है कि यह सट्टा व्यापारी आए दिन गाली गलौज करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। बहन बेटियों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। पीड़ित का कहना है कि हम कमजोर और गरीब लोग है इसलिए लड़ नहीं सकते। हम यहाँ अल्पसंखयक हैं इसलिए हमे दबाया जा रहा है। पुलिस हमारी सुन नहीं रही इसलिए पलायन ही एक मात्र रास्ता बचा है। स्थानीय लोग हाथ में तख्ती लेकर सड़क पर खड़े हो गए हैं जिसमे साफ़ साफ़ लिखा है "हिन्दू समाज पलायन"
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 6 महीने से हम शिकायत कर रहे हैं उल्टा कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई, अपितु सट्टा माफिया की शय पर पुलिस ने स्थानीय लोगो के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया

इस खेल की शुरुआत भारत में हुई थी
सट्टा मटका एक तरह का जुआ होता है। भारत में हर तरह का जुआ गैरकानूनी है, इसके बावजूद सट्टा मटका हमारे देश में खेला जाता है। इस खेल को शुरू हुए कई दशकों का समय बीत चुका है। इस खेल की शुरुआत भारत में ही हुई थी। आजादी से पहले सट्टा मटका पारंपरिक तरीके से खेला जाता था. उन दिनों मटके के अंदर पर्चियां डाली जाती थीं, जिसमें से नंबर निकाला जाता था. तब मटके के प्रयोग की वजह से आज भी इस खेल को सट्टा मटका कहते हैं। इस खेल की प्रशंसा देश भर में करोड़ों लोगों द्वारा की जाती है और लोग हर हफ्ते इस खेल को खेल कर अपनी किस्मत भी आजमाते हैं।

सट्टा बाजार अपने पैर कैसे पसार रहा है
भारत में जिस तेजी से सट्टा बाजार अपने पैर पसार रहा है, वह भारतीय युवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है। चलिए आपको बताते हैं भारत में सट्टा बाजार खुल्लम खुल्ला अपने पैर कैसे पसार रहा है ? इन दिनों जितने भी विज्ञापन दिखाई दिए जा रहे हैं उनमें सबसे अधिक जुआ और सट्टा खेलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शिखर धवन सहित तमाम क्रिकेटर Dream11, Winzo, My11Circle, इत्यादि कंपनी के लिए सट्टे का विज्ञापन करते हैं। भारत सरकार को भी इस तरह खुलेआम चल रहे सट्टे बाजार को तुरंत कार्रवाई कर बंद करना चाहिए नहीं तो भारत का भविष्य तबाह हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications