करंट का झटका देकर बेटी को पिता ने नींद से उठाया, फिर कुल्हाड़ी से काटकर की नृशंस हत्या
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सलेमपुर खुटियाना गांव में एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने फोन कर पुलिस को घटना का सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के सलेमपुर खुटियाना गांव का है। किसान हरवंश के चारों बेटे शनिवार रात अपने अपने कमरे में सोए थे, जबकि बेटी पूजा (25) अपने कमरे में अकेली सो रही थी। रात एक बजे हरवंश ने उसकी गर्दन पर करंट का झटका दिया। झटका लगने से वह उठी और दबोचकर कुल्हाड़ी के गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद घर वाले जाग गए। कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पिता ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी।
सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, कोतवाल गिरीश चंद्र आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सबसे पहले हत्यारोपी पिता को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि हरिवंश ने अपनी पुत्री पूजा की हत्या की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। बताया गया है कि युवती एमए कर चुकी थी और उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे युवती के परिजन नाराज थे।












Click it and Unblock the Notifications