UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Recommended Video

    UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत
    car collided with truck on agra lucknow expressway in firozabad 5 killed

    जानकारी के मुताबिक, हादसा फिरोजबाद जिले के थाना नसीरपुर इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शनिवार सुबह हुआ है। यहां हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार (यूपी 70 डीजे 2909) इस ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

    हादसे की तेज आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य किया। इसमें एक घायल महिला को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कार पर नंबर प्रयागराज का है। माना जा रहा है कि घायल और मृतकों का संबंध वहीं से है। फिलहाल मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि कार सवार दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+