UP: मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और इस हादसे से उजड़ गया सुहाग, रूला देगी यह घटना
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद कांवड लाने गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी। उसका एक माह पूर्व विवाह हुआ था। दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के जसराना तहसील के गांव बहलोलपुर का रहने वाला युवक नीतेश सिंह अपने दोस्तों के साथ बाइक से कांवड जल लेने सौरों गए थे। सौरो और कासगंज बीच ट्रैक्टर की चपेट में आने से नितेश की मौके पर ही मौत हो गयी। नीतेश के साथ बाइक पर सनी कुमार (18) पुत्र जबर सिंह, कन्हैयालाल पुत्र योगेश कुमार भी थे। सनी और कन्हैया घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नितेश का शव सोमवार सुबह गांव लाया गया । उसके माता- पिता व पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है। नितेश की शादी 35 दिन पूर्व रीना से हुई थी। इतने कम समय में ही उसका सुहाग उजड़ गया। रीना के हाथों के मेहंदी भी अभी नहीं उतरी है।












Click it and Unblock the Notifications