विद्युत विभाग से काम कर बाहर निकलते मजदूर को गेटमैन ने मारा धक्का, ट्रांसफार्मर से टच होते ही मौत
फिरोज़ाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोज़ाबाद के विद्युत कार्यालय के परिसर में एक 52 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। जब वह मजदूर काम खत्म करने के बाद घर वापस जा रहा था, तभी गेट पर तैनात गेटमैन का धक्का लगने से मजदूर ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। करंट ने मजदूर को बुरी तरह झटक डाला। उसकी वहीं पर मौत हो गई।

पता चलने पर परिजन बिलखते-गिरते घटनास्थल पहुंचे। एसडीएम सदर उन्हें दिलासा देने आए। जिसके बाद मजदूर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित यादव नाम के चश्मदीद के मुताबिक, फिरोज़ाबाद थाना दक्षिण के दक्षिणाचल विद्युत कार्यालय के परिसर में गेट के बाहर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। एक मजदूर कारखाने में काम करके निकल रहा था। तब गेट पर तैनात गेटमैन से उसे धक्का लग गया, जिसके चलते मजदूर पास में रखे ट्रांसफार्मर के बॉक्स से टकरा गया। बिजली ने उसमें शॉट मारे और जान ले ली।

इस मामले पर एसडीएम राजेश यादव ने कहा कि, विद्युत विभाग के गलती पाए जाने पर उचित मुआवजे का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया गया है। वहीं, लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। यह हादसा तब का बताया जा रहा है कि, जब मजदूर कारखाने से काम करके घर वापस जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications