Instagram Reels बनाने की हदें पार, कोई भर रहा है जुर्माना तो कोई जा रहा है जेल

सोशल मीडिया यूजर्स आजकल वायरल होने की खातिर किसी भी हद को पार करने के लिये तैयार है। जिसके चलते पुलिस की जिम्मेदारियां बढ़ गयी हैं।

youth crazy for Instagram Reels risk their life police strictness on Instagram Reels makers

Instagram Reels: हाल ही में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। वह लड़का इंस्ट्राग्राम पर रील्स बनाता था। उसका गुनाह यह था कि वह दो लड़कियों को अपनी बाइक पर बैठाकर बहुत ही खतरनाक स्टंट कर रहा था। जिसके चलते मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 308 और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई में जो हादसा हुआ वह ऐसा पहला हादसा नहीं है जिसके चक्कर में किसी इंस्ट्राग्राम यूजर पर पुलिस को कार्यवाही करनी पड़ी हो। दरअसल, बीते सालों में ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में जहां किसी यूजर को इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में सलाखों के पीछे जाना पड़ा हो!

बीच हाइवे पर कार की छत पर जन्मदिन

16 मार्च 2023 को दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित उर्फ प्रिंस पंडित को गिरफ्तार किया। प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह और उनके दोस्त हाथों में शराब और हथियार लिये हाइवे पर स्टंट करते नजर आ रहे थे। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बहुत वायरल हुआ। वीडियो एनएच-24 पर दिल्ली के पांडव नगर इलाके का था। प्रिंस इस तरह के वीडियो आये दिन बनाता था। वीडियो वारयल होने पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लेकर प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।

गैंगस्टर बनने का चढ़ा शौक

कुछ दिनों पहले गैंगवार और गैंगस्टर पर आधारित कन्नड़ फिल्म 'विक्रम' से प्रेरित होकर चेन्नई के दो छात्रों ने एक रील बनाई। जिसमें उन्होंने पार्किंग में खड़े एक पुलिस वाहन का इस्तेमाल वीडियो शूट करने के लिए किया। दोनों छात्रों की उम्र लगभग 22 साल थी। इनमें से एक छात्र वकालत की पढ़ाई कर रहा था तो दूसरा फोटोग्राफर था। उनके इस वीडियो पर 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज थे। हालांकि इस तरह के गैंगवार और गैंगस्टर वाली रील्स बनाने के चक्कर में दोनों छात्रों के खिलाफ जालसाजी और शांति भंग करने जैसे मामले दर्ज किये गये और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

रामायण के अभिनेता रील के चक्कर में गए जेल

नवंबर 2022 में मशहूर धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम के बेटे लव का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाटिल को भी रील के कारण जेल जाना पड़ा। दरअसल, सुरेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली जिसमें वह ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर बैठे नजर आये। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हुआ और लोगों ने इसे सरकारी संसाधनों का अनादर कहा। सुरेंद्र अपनी रील्स में बंदूकों का खुला प्रदर्शन भी कर चुके है। इन सभी रील्स के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें जेल जाना पड़ा।

'फर्जी' फिल्म के सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की

मार्च 2023 में दिल्ली के यूट्यूबर और इंस्ट्राग्राम यूजर जोरावर सिंह कलसी और उनके साथी ने शाहिद कपूर की वेबसीरीज 'फर्जी' का एक सीन रीक्रिएट किया। दोनों ने गुरुग्राम की गोल्फ रोड पर लापरवाही से कार चलाते हुए नकली नोट उड़ाए। दरअसल दोनो दोस्तों ने फर्जी वेबसीरीज का "पैसा उड़ा फिरोज" वाला सीन रीक्रिएट किया था। नोट चलती गाड़ी का बूट खोल उड़ाये गये थे। जोरावर के इंस्टाग्राम पर 3.4 लाख फॉलोवर्स हैं। जोरावर और उनके साथी गुरप्रीत को घटना के अगले दिन ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि दोनों के आईपीसी की धारा 279, 283 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी।

रील बनाने के लिए उठाई बंदूक

फरवरी 2023 में गाजियाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए बंदूक हाथ में उठा ली। युवक की पहचान पुनीत भारती के नाम से हुई थी। इंस्टाग्राम रील में पुनीत तमंचे के साथ डांस करता नजर आ रहा था। पुनीत का तमंचे के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुनीत ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो साल पहले वह वीडियो बनाया था।

चलती कार से छोड़े गये पटाखे

अक्टूबर 2022 में दीपावली के दिन गुरुग्राम के तीन युवकों ने अपनी चलती कार से स्काई शॉट्स छोड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने उन तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड करने के लिए ऐसी हरकत की।

रील बनाने के चक्कर में एक्सप्रेसवे पर बीयर पीकर चलाई बाइक

जनवरी 2023 में गाजियाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति का ₹31,000 का चालान काटा। उसकी गलती यह थी कि उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बियर पीते हुए अपनी रॉयल एनफील्ड चलाई। जबकि एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर ले जाना प्रतिबंधित है। इस स्टंट के दौरान उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। उस व्यक्ति ने जब यह रील अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से पोस्ट की तब कई टि्वटर यूजर्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन की मांग की। बाद में गाजियाबाद पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उस व्यक्ति का भारीभरकम चालान काट दिया।

रील बनाने के लिए तोड़े सड़क सुरक्षा कानून

जनवरी 2023 में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स वैशाली चौधरी खुटैल पर गाजियाबाद पुलिस ने ₹17,000 का जुर्माना लगाया। वैशाली चौधरी ने बीच हाईवे पर फर्राटा भर रही गाड़ियों के बीच अपनी गाड़ी को इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में खड़ा कर दिया। वैशाली के यह रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लेते लिए उसपर जुर्माना लगाया।

स्टंट करने के चक्कर में लगा ₹68,000 का जुर्माना

मार्च 2023 में होली के समय कुछ युवकों ने दो कारों और एक बाइक के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो उन युवकों ने इंस्टाग्राम पर डाला और वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 में शूट किया था। पुलिस के अनुसार सभी युवक गौतम बुद्ध नगर के ही रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक युवकों ने जिन नियमों की उल्लंघना की उनमें खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों का सवार होना, आदि शामिल था।

यह भी पढ़ेंः Bikini Girl in Delhi Metro: मॉडर्निटी के मायाजाल में उलझा भारतीय युवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+