क्यों हमेशा एक ही जैसी स्टाइल में नजर आते हैं राष्ट्रपति ओबामा और जुकेरबर्ग
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग, एप्पल के दिवंगत सीईओ स्टीव जॉब्स और अब वर्तमान सीईओ टिम कुम और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स, में आपको एक ही बात नजर आएगी।
ये सभी लोग कोई भी बड़ा मौका हो एक ही तरह से तैयार होते आए हैं। ओबामा हमेशा एक ही रंग का सूट पहनते हैं तो जुकेरबर्ग के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
हैरानी की बात है न जब हम और आप ऑफिस जाने या फिर कहीं बाहर जाने के लिए कपड़े क्या पहने इस पर माथापच्ची करते हैं तो वहीं यह सफल और पावरफुल एक ही कपड़े को अगर रिपीट कर लेते हैं तो इन्हें कोई सिरदर्द नहीं होता है।
आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजहें हैं कि ये सभी हमेशा एक ही कपड़ों में नजर आते हैं।

डिजाइन पर टाइम नहीं बात करने का
अमेरिकी जर्नलिस्ट ड्रेक बेयर का मानना है कि चाहे मार्क जुकेरबर्ग हों या फिर बराक ओबामा वह बाकी लोगों की तरह डिजाइन और डिजायनर जैसे टॉपिक्स पर कोई डिस्कशन नहीं करना चाहते हैं। इसलिए ही वह अक्सर एक ही जैसे कपड़ों को चुनना पसंद करते हैं।

ओबामा का ब्लू या ग्रे सूट और व्हाइट शर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2014 में वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तब से लेकर आज तक या तो ब्लू सूट चुनते हैं या फिर ग्रे। ओबामा का कहना था कि उन्हें क्या पहनना है या क्या नहीं, इससे भी ज्यादा अहम और बड़े फैसले लेने है।

स्टीव जॉब्स का एक ही लुक
एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स को एक ही टर्टलनेक टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ देखा जाता जब कभी वह एप्पल का कोई नया प्रॉडक्ट लांच करते। विशेषज्ञों के मुताबिक जॉब्स की इसी स्टाइल ने उनकी एक अलग इमेज बना दी थी। जॉब्स जैसा शख्स कभी भी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से नहीं बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए लोगों को प्रभावित करने का शौक रखता है।

कम निवेश और आसान खरीद
नॉर्थ डकोटा यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक मार्क जुकेरबर्ग या फिर बिल गेट्स जैसा बिलेनियर हमेशा अपने पैसों को सही और समझदार तरीके से इनवेस्ट करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें महंगे कपड़ों पर पैसे खर्च करना पसंद नहीं होता है।

एनर्जी दूसरे कामों में लगे तो बेहतर
मार्क जुकेरबर्ग जब जनवरी में पैटरनिटी लीव के बाद अपने ऑफिस वापस लौटे तो उन्होंने एक ही तरीके से ड्रेस्ड अप होने की वजह बताई। मार्क ने कहा कि इससे उन्हें अपनी एनर्जी को बचाने और ऑफिस में दूसरे कामों पर इसे खर्च करने में मदद मिलती है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications