Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Flights Grounded: किस तकनीकी खराबी ने रोक दी अमेरिका के विमानों की रफ्तार?

अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम में आई एक खामी की वजह से 4000 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, और लाखों यात्रियों को परेशानी हुई।

what technical glitch that reasons US flights grounded due to major system outage

US Flights Grounded: अमेरिका में हवाई यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए 12 जनवरी की शुरुआत किसी 'नाइटमेयर' की तरह रही। दुनिया के सबसे ताकतवर और सबसे बड़े एयर स्पेस वाले देश के डोमेस्टिक फ्लाइट सिस्टम (NOTAMs) में आई खराबी की वजह से 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा। इनमें से 3,700 फ्लाइट्स कई घंटों की देरी से टेक ऑफ कर पाई। वहीं, 600 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा। अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम में आई इस खामी की वजह से कुछ घंटों के लिए अमेरिका की रफ्तार थम सी गई। एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान दिखे, अफरा-तफरी मच गयी।

अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम के डेटा के मुताबिक कुल 21,000 डोमेस्टिक फ्लाइट्स शेड्यूल थीं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1,840 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शेड्यूल थीं। अमेरिकी समय के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे फ्लाइट सिस्टम की सूचना देने वाले कम्प्यूटर सिस्टम में खराबी आई, जिसकी वजह से सैंकड़ों विमान उड़ान नहीं भर पा रहे थे।

हजारों फ्लाइट्स हुई प्रभावित

पहले तो हवाई यात्रियों को लगा कि एयरपोर्ट पर कोई दिक्कत आ रही है, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि यह दिक्कत पूरे अमेरिका में थी। इस तकनीकी दिक्कत की वजह से अमेरिकी एयरस्पेस बिना विमान हो गया। एहतियात के तौर पर हजारों डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही रोक दी गई।

अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम ट्रैक करने वाली कंपनी फ्लाइट अवेयर के मुताबिक इस तकनीकी दिक्कत की वजह से करीब 3,700 फ्लाइट्स ने देरी से टेक-ऑफ किया। वहीं, 600 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है।

क्या है NOTAMs?

अमेरकी फ्लाइट ऑपरेशन ट्रैक करने वाली संस्था FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले सिस्टम NOTAMs (Notice to Air Missions) में खामी आ गई, जिसकी वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत आई थी। बता दें कि NOTAMs एक कोडेड कम्यूनिकेशन सिस्टम है, जिसकी मदद से पायलट और फ्लाइट ऑपरेशन करने वाले क्रू को फ्लाइट से जुड़ी जानकारियां मिलती रहती हैं।

NOTAMs के जरिए पायलट को यह जानकारी दी जाती है कि कब विमान को टेक-ऑफ करना है और किस रनवे से टेक-ऑफ करना है? सिस्टम में आई दिक्कत की वजह से सभी एयरपोर्ट्स पर विमानों को टेक-ऑफ नहीं किया जा सका। हालांकि, जो फ्लाइट्स पहले से टेक-ऑफ कर चुकी थी या हवा में थी वो इस तकनीकी दिक्कत की वजह से प्रभावित नहीं हुई। इस कोडेड कम्युनिकेशन सिस्टम में आई दिक्कत को इंजीनियर्स ने करीब 3:30 घंटे में ठीक कर लिया, जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू हो सका।

साइबर अपराधियों यानि हैकर्स की साजिश?

अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम में आई खराबी के बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि साइबर अपराधियों यानी हैकर्स ने इसमें सेंध लगाई, जिसकी वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुई है। हालांकि, बाद में FAA ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि हमें किसी भी तरह के साइबर हमले के सबूत नहीं मिले हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने सिस्टम में आई खराबी की जांच करने के लिए कहा है।

विमान सेवा ठप होने के बाद अमेरिका की सभी विमान कंपनियों के शेयर गिर गए, जिसकी वजह से इन कंपनियों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऐसी भी रिपोर्ट आ रही है कि यह एक बड़ी साजिश हो सकती है, जिसकी वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई।

पिछले कुछ सालों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सिस्टम में साइबर अटैक्स की कई घटानाएं सामने आई हैं। यूरोपीयन एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (EATM-CERT) के मुताबिक, साल 2020 में फ्लाइट सिस्टम पर 52 साइबर अटैक्स किए गये। वहीं, 2021 में कुल 48 साइबर हमले किए गए थे, जबकि अगस्त 2022 तक 50 से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम दिया गया था।

पिछले साल भारतीय एयरलाइन कंपनी Akasa Air पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसकी वजह से यात्रियों के निजी डेटा लीक हुई थी। इसके अलावा फिलीपींस एयर, अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों पर भी साइबर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

भारतीय उड़ानों पर भी पड़ा प्रभाव?

भारतीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाली संस्था DGCA ने अमेरिकी फ्लाइट सिस्टम में आई दिक्कत पर कहा कि इसकी वजह से भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, DGCA अमेरिकी एयर सिस्टम में आई दिक्कत को लेकर लगातार FAA से संपर्क में है। फिलहाल सभी उड़ानों का परिचालन सामान्य है।

पहले भी तकनीकी दिक्कत से रद्द हुई हैं उड़ानें

Recommended Video

    America Flights पर लगा ब्रेक, NOTAM पर साइबर अटैक की आशंका, Joe Biden करायेंगे जांच | वनइंडिया हिंदी

    पहले भी कई बार भारत और अन्य देशों में तकनीकी दिक्कतों की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। हालांकि, यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी तकनीकी खामी देखने को मिली है। पिछले साल हैदराबाद एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के गोंदिया जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ था। इसमें किसी एक फ्लाइट में यह तकनीकी दिक्कत आई थी। एयरपोर्ट के सिस्टम में कोई खराबी नहीं आई थी।

    पिछले साल फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से Alliance Air की फ्लाइट 91501 टेक ऑफ नहीं कर पाई थी। विमानन कंपनी को यात्रियों के पूरे पैसे रिफंड करने पड़ गए थे। तकनीकी दिक्कत आने के बाद फ्लाइट को एयरपोर्ट के आइसोलेटेड लोकेशन पर ले जाया गया, जहां इंजीनियर्स ने इसकी जांच की थी। यह मामला भी फ्लाइट में आई खराबी का था। फ्लाइट में आई दिक्कत की वजह से आए दिन विमानन सेवा प्रभावित होती रहती हैं। यह पहला मामला था, जिसमें फ्लाइट ऑपरेशन के कम्प्यूटर सिस्टम में इतनी बड़ी खराबी आई थी और पूरे देश की फ्लाइट्स पर प्रभाव पड़ा।

    यह भी पढ़ें: 'भारत से उड़ानों पर कोई असर नहीं', अमेरिका में सिस्टम फेल होने के बीच DGCA का बड़ा बयान

    (इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं. लेख में प्रस्तुत किसी भी विचार एवं जानकारी के प्रति Oneindia उत्तरदायी नहीं है।)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+