US Visa: अमेरिकी वीजा महंगा क्यों, कैसे मिलता है यूएस का वीजा?

US Visa: यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने वीजा आवेदन और पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

31 जनवरी को जारी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के आदेश के अनुसार एच -1 बी वीजा पंजीकरण शुल्क में भारी वृद्धि की गई है। नई दरें 1 अप्रैल, 2024 से लागू होंगी।

US Visa

क्यों बढ़ाई गई एच-1बी वीजा की फीस ?

बढ़ती एजेंसी लागत को वसूल करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए, अमेरिका ने एच-1बी और अन्य गैर-आप्रवासी वीजा के लिए शुल्क में वृद्धि की है। एच-1बी वीजा का शुल्क 460 डॉलर से बढ़ाकर 780 डॉलर कर दिया गया है और पंजीकरण शुल्क 10 डॉलर से बढ़ाकर 215 डॉलर कर दिया गया है।

इसी तरह, एल-1 वीजा के लिए शुल्क 460 डॉलर से बढ़ाकर 1,385 डॉलर और ईबी-5 वीजा के लिए शुल्क 3,675 डॉलर से बढ़ाकर 11,160 डॉलर कर दिया गया है। यह परिवर्तन 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होने वाले हैं। अमेरिका जाने वाले भारतीय, खासकर कंप्युटर साइंस के विशेषज्ञ इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे, क्योंकि सबसे ज्यादा एच-1बी श्रेणी वीजा की मांग इन्हीं की होती है।

क्या है एच-1बी वीजा?

एच-1बी वीज़ा अमेरिका में गैर-प्रवासियों के लिए कानूनी प्रवेश का अधिकार है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों में विदेशी कार्मिकों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है। इसके लिए आमतौर पर विशेष ज्ञान और स्नातक की डिग्री या उच्चतर दक्षता की आवश्यकता होती है। इसका उपयोग आमतौर पर प्रौद्योगिकी, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में पेशेवरों को काम पर रखने के लिए किया जाता है।

अमेरिकी प्रशासन द्वारा एच-1बी वर्गीकरण में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 65,000 वीजा की वार्षिक सीमा तय की गई है। मास्टर डिग्री या उच्चतर क्षमता वाले लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त 20,000 वीजा हैं। ठहरने की अवधि तीन साल है, जिसे छह साल तक बढ़ाया जा सकता है। कुछ परिस्थितियों में छह साल की सीमा से आगे भी विस्तार संभव हो सकता है। जैसे कि यदि कोई व्यक्ति स्थायी निवास प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।

अमेरिका द्वारा दिए जाने वाले अलग-अलग वीजा!

अमेरिका विभिन्न उद्देश्यों के लिए लगभग 185 प्रकार के वीज़ा प्रदान करता है।

● आगंतुक वीजा (विजीटर्स वीजा): ये उन लोगों के लिए हैं जो पर्यटन, चिकित्सा उपचार, व्यवसाय या परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए अमेरिका की यात्रा करना चाहते हैं। बी-1 और बी-2 वीजा आगंतुक वीजा के उदाहरण हैं।
● छात्र वीजा: एफ और एम वीजा शैक्षणिक और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए हैं। एफ-1 वीजा पूर्णकालिक छात्रों के लिए है, जबकि एम-1 वीजा व्यावसायिक छात्रों के लिए है।
● कार्य वीजा: कार्य वीजा कई प्रकार के होते हैं, जैसे एच-1बी, एच-2ए, एच-2बी और एल-1 वीजा। ये वीज़ा उन लोगों के लिए होते हैं जो सीमित समय के लिए अमेरिका में काम करना चाहते हैं।
● एक्सचेंज विज़िटर वीज़ा: ये छात्रों, प्रोफेसरों, अनुसंधान विद्वानों और विशेषज्ञों सहित एक्सचेंज कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों के लिए वीजा होता हैं।
● संधि व्यापारी और निवेशक वीजा: ई-1 और ई-2 वीजा अमेरिका और उनके गृह देश के बीच पर्याप्त व्यापार या निवेश में लगे लोगों के लिए होता हैं।
● राजनयिक और आधिकारिक वीजा: ये वीजा राजनयिकों, सरकारी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों के लिए होता हैं।
● अन्य विशिष्ट वीज़ा : अन्य विशिष्ट वीज़ा भी हैं जैसे असाधारण क्षमता या उपलब्धि वाले लोगों के लिए ओ वीज़ा, कनाडा और मैक्सिको के पेशेवरों के लिए टीएन वीज़ा, और धार्मिक श्रमिकों के लिए आर वीज़ा।

कितने भारतीय अमेरिका में वीजा के लिए करते हैं आवेदन?

2023 में भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड तोड़ 1.4 मिलियन अमेरिकी वीजा प्रोसेस किए। 2022 की तुलना में आवेदनों में 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, सभी वीज़ा श्रेणियों में मांग अभूतपूर्व थी। अब दुनिया भर में हर दस अमेरिकी वीज़ा आवेदकों में से एक भारतीय होता हैं।

वित्तीय वर्ष 2022 में अमेरिका द्वारा कुल 4.41 लाख एच-1बी वीज़ा आवेदन प्रोसेस किए गए, जिनमें से 3.20 लाख वीज़ा भारतीयों को आवंटित किए गए, जो स्वीकृत कुल एच-1बी वीज़ा का 72.6 प्रतिशत था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2021 में अमेरिका द्वारा कुल 4.07 लाख एच-1बी वीज़ा आवेदन स्वीकृत किए गए, जिनमें से 3.01 लाख वीज़ा भारतीय लोगों को आवंटित किए गए, यानी कि 74 प्रतिशत। भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की काफी मांग है। हर साल लगभग तीन-चौथाई एच-1बी वीजा भारतीय पेशेवरों को मिलते हैं।

अमेरिका के लिए वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया!

अमेरिका के लिए वीज़ा प्राप्त करने की प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं, जो आपके द्वारा आवेदन किए जा रहे वीज़ा के प्रकार के आधार पर अलग हो सकते हैं। फिर भी आम तौर पर अमेरिका के लिए वीजा प्राप्त करने की लिए निम्न प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है।

● वीज़ा का प्रकार निर्धारित करें: आपको जिस प्रकार के वीज़ा की आवश्यकता है उसे चुनें, जैसे पर्यटक, कार्य, परिवार-आधारित, या आप्रवासी वीज़ा।
● आवेदन पूरा करें: उचित वीज़ा आवेदन फॉर्म भरें, जैसे गैर-आप्रवासी वीज़ा के लिए डीएस-160।
● सहायक दस्तावेज़ इकट्ठा करें: अपने वीज़ा आवेदन के लिए आवश्यक कोई भी सहायक दस्तावेज़ इकट्ठा करें, जिसमें आपकी यात्रा के उद्देश्य, अमेरिका छोड़ने के इरादे और यात्रा की लागत को कवर करने की क्षमता का सबूत शामिल हो सकता है।
● साक्षात्कार के लिए समय निर्धारित करें: ज्यादातर मामलों में, आपको अपने देश में अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास में एक साक्षात्कार निर्धारित करने की आवश्यकता होगी।
● वीज़ा शुल्क का भुगतान करें: साक्षात्कार से पहले आवश्यक वीज़ा शुल्क का भुगतान करें।
● साक्षात्कार में भाग लें: साक्षात्कार में, एक कांसूलर अधिकारी यह निर्धारित करेगा कि क्या आप वीज़ा प्राप्त करने के लिए योग्य हैं और यदि हां, तो आपकी यात्रा के उद्देश्य के आधार पर कौन सी वीज़ा श्रेणी उपयुक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+