अगर गुम हो जाए आधार कार्ड तो फिकर नहीं, ऐसे सुरक्षित रखें डेटा
नई दिल्ली। अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब अपना डेटा अब सुरक्षित रख सकते हैं। जी हां यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया अब आपको अपने आधार कार्ड की डेटा को सुरक्षित रखने का विकल्प दे रही है।
दरअसल UIDAI ने हाल में अपनी वेबसाइट पर नया फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकेंगे। आधार डेटा को सुरक्षित रखना आवश्यक है ताकि कोई भी आपकी जानकारी की बेजा इस्तेमाल नहीं कर सके। अक्सर आधार कार्ड खो जाने पर इस बात की चिंता लगी होती है कि कहीं आपके आधार कार्ड की जानकारी के गलत इस्तेमाल न हो जाएं, लेकिन इसे सुरक्षित रखने पर आपकी ये सारी चिंता खत्म हो जाएगी। खबर आपके काम की: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड

कैसे सुरक्षित करें अपना डेटा
- अपना आधार डेटा सुरक्षित करने के लिए आपको UIDAI के वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलते ही आपको आधार सर्विसेज लॉक और अनलॉक का विकल्प दिख जाएगा।
- जिसपर क्लिक करते ही आपके सामने बॉयोमेट्रिक लॉक का विक्लप खुलेगा।

- इस ऑप्शन के खुलते ही आपको उसमें अपना आधार डिटेल भरना होगा।
- आधार नबंर भर ने के बाद नीचे मौजूद सिक्योरिटी नंबर को भी भरना अनिवार्य है।
- इसे भरने के बाद सब्मिटबटन दबाने के साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP कोड आ जाएगा।
- इस कोड को भरने के बाद अब अपना आधार कार्ड लॉक कर सकेंगे।
- इसे अनलॉक करने के लिए भी आपको OTP भरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications