Teachers Day 2020: अपने गुरुजनों को इस शिक्षक दिवस पर भेजें ये गिफ्ट
Teachers Day: अपने गुरुजनों को शिक्षक दिवस पर भेजें ये गिफ्ट
नई दिल्ली। हर साल 5 सितंबर को हम शिक्षक दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस दिन को भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए मनाया जाता है। इस साल कोरोना महामारी के चलते दूसरे कामों की तरह शिक्षक दिवस भी थोड़ा अलग है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो बहुत मुमकिन है कि कोरोना के चलते आप कई महीने से अपने टीचर से ना मिले हों। ऐसे में आप इस टीचर्स डे को खास बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर ये आप कर सकते हैं, अपने शिक्षकों को कुछ खास गिफ्ट देकर। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि गिफ्ट क्या हो तो हम आपकी मदद कर देते हैं। हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं जो आप अपने टीचर्स को दे सकते हैं।

किताबें, पेन, डायरी
पेन किसी भी शिक्षक को खूब पसंद आएगा। इसके साथ अगर आप पेन स्टैंड भी उन्हें गिफ्ट करेंगे, तो ये तोहफा बेहद खास बन जाएगा।
ग्रीटिंग कार्ड आप अपने टीचर को दे सकते हैं।- मार्केट में काफी सुंदर कार्ड्स हैं। इसके अलावा हाथ से बने हुए कार्ड गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन है।
टीचर्स डे पर आप अपने टीचर को कोई अच्छी बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं। टीचर के फेवरेट राइटर या फिर उनके पसंदीदा सब्जेक्ट से जुड़ी किताब जरूर उनको पसंद आएगी।

सदरी या टाई
टीचर पढ़ाते हुए चाय और कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे में इस मौके पर कॉफी मग आप गिफ्ट कर सकते हैं। उस पर उनका नाम, उनकी कोई यादगार तस्वीर प्रिंट करा सकते हैं।
आप अपने टीचर को सदरी, ब्लेजर या टाई भी गिफ्ट कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई से हटकर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो ये अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने शिक्षक को छोटे-मोटे घरेलू जरूरत के सामान जैसे कॉफी सेट, टी-सेट, डिनर सेट आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। पर कोई भी उपहार देते वक्त इतना जरूर याद रखें कि आदरभाव के साथ दिया कोई भी उपहार आपके शिक्षक को बहुत पसंद आएगा और वह हमेशा इस दिन को याद रख पाएंगे।

क्यों मनाते हैं टीचर्स डे
भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को होती है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। शिक्षक दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों में स्टूडेंट्स शिक्षकों के लिए कई तरह के रंगा-रंग कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं। स्टूडेंट्स अपने शिक्षक को तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं। इस दिन शिक्षकों को मान-सम्मान देकर उनके काम की सराहना की जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को उनके कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाता है। यह पुरस्कार हर साल देश के राष्ट्रपति देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications