VIDEO: जब हवा में हुई अखिलेश यादव और मोदी की लड़ाई, मायावती बनीं DON-2 की 'रोमा'

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में मायावती को 'रोमा' के किरदार में दिखाया गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव के बीच हवा में हुई लड़ाई भी काफी मजेदार है।

नोएडा। यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों और नेताओं ने वोट जुटाने और जनता को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए हैं। प्रचार के लिए तरह-तरह के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। समाजवादी पार्टी में छिड़ी पारिवारिक लड़ाई और कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव को घेरने वाली बीजेपी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अखिलेश यादव को फिल्म 'डॉन' के किरदार की तरह दिखाया गया है।

VIDEO: जब हवा में हुई अखिलेश यादव और मोदी की लड़ाई, मायावती बनी DON-2 की 'रोमा'

वीडियो में अखिलेश यादव के कामकाज और उन्हें डॉन-2 के शाहरुख खान की जगह हीरो की तरह पेश किया गया है और फिल्म का नाम 'अखिलेश-2' रखा गया है। एडिटिंग और लिप-सिंकिंग के बेहतरीन प्रयोग से अखिलेश यादव को पूरी तरह विपक्ष के सामने मजबूती से पेश किया गया है। उन्हें विपक्ष का कड़ाई से मुकाबले करते दिखाया गया है। READ ALSO: सत्ता और AIADMK पर कब्जा करने के लिए शशिकला ने कैसे जयललिता की पसंद को किया दरकिनार

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में मायावती को 'रोमा' के किरदार में दिखाया गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव के बीच हवा में हुई लड़ाई भी काफी मजेदार है। चुनावी गर्मी के बीच यह वीडियो आपको गुदगुदाने के लिए काफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+