स्ट्रेस के लिए दवा खाने से अच्छा है कि चंद घंटे सोशल मीडिया पर वेस्ट करें

वाशिंगटन| अक्सर लोगों के मुंह से सुनने को मिलता है कि सोशल मीडिया की वजह से लोगों को अपने लिए समय नहीं मिलता है और जिन्हें एक बार इसकी आदत लग जाती है तो वो इसके बिना नहीं रह पाते हैं लेकिन दोस्तों यह बात हमेशा सही साबित नहीं होती है क्योंकि ताजा रिसर्च में पाया गया है कि अगर व्यक्ति अपने काम या घरेलू समस्याओं के कारण बहुत ज्यादा तनाव में रहता है तो उसे तुरंत सोशल मीडिया ज्वाइन कर लेना चाहिए क्योंकि एक नए शोध के अनुसार, ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त गुजारने वालों को उच्च तनाव नहीं होता और वो हाइपरटेंशन की दवाईयां खाने से बच जायेंगे।

Social media does not increase level of stress in users, says new study

'टाइम' पत्रिका ने शोध के हवाले से कहा कि कम तकनीक प्रेमियों की तुलना में इंटरनेट, सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोगकर्ताओं में तनाव का स्तर ज्यादा नहीं था। प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वेक्षण कराया है, जो 1,801 वयस्क अमेरिकियों पर आधारित है जिसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने वाली महिलाएं अपेक्षाकृत कम तनाव में हैं। इसका सीधा कारण यह था कि सोशल मीडिया पर लोगों के दर्द और दुखों के देखकर इंसान को अपने दुख का कम अंदाजा होता है जिसके कारण उसका तनाव कम हो जाता है।

आप स्ट्रेस में रहते हैं तो ज्वाइन करें सोशल मीडिया

इस शोध में साफ लिखा है कि फेसबुक पर सक्रिय महिलाएं अपने करीबी दोस्तों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में 13 फीसदी और परिचितों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में 14 फीसदी अधिक परिचित हैं।पुरुष अपने दोस्तों के जीवन की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में आठ फीसदी और परिचितों की जिंदगी की तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में छह फीसदी अधिक अवगत हैं।

मात्र 16 साल की उम्र में ही वर्जिनिटी खो रहीं हैं महिलाएं: सर्वे

महिलाओं को दूसरों के दुख या तकलीफ के बारे में अक्सर तस्वीरें साझा करने की ऑनलाइन साइट से पता चलता है। वहीं, पुरुषों को इसकी जानकारी अक्सर मैसेज, ईमेल और लिंक्डइन से मिलती है।

अब इंडियन लड़कियों को कोई फर्क नहीं पड़ता अगर उनका पति वर्जिन है या नहीं!

जिसके कारण इंसान कुछ देर के लिए उन चीजों से दूर हो जाता है जिनके कारण वो दुखी होता है और चिड़चिड़ा हो जाता है। तो दोस्तों 35-36 साल की अवस्था में ही दवा खाने से अच्छा है कि आप दिन के कुछ घंटे सोशल मीडिया पर बिताइये ताकी और हेल्दी और स्ट्रेस फ्री रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+