स्मृति ईरानी की तरह ये भी ग्रेजुएट नहीं लेकिन आज भी दुनिया करती है सलाम
बेंगलूर। देश की नई मानव संसाधन और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की शिक्षा को लेकर दो दिनों से खूब हंगामा मचा हुआ है। कुछ लोगों कह रहे हैं कि सिर्फ 12वीं किसी व्यक्ति को शिक्षा मंत्री के पास मानव संसाधन मंत्रालय जैसा पोर्टफोलियो कैसे दिया जा सकता है।
इस पूरे विवाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बयान दिया कि शिक्षा, बुद्धिमता और साक्षरता के बीच बहुत अंतर होता है।
इसके साथ ही उन्होंने अपने ही मंत्रियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों को बंद करने का इशारा भी कर दिया। इसके अलावा उमर अब्दुल्लाह ने भी ट्वीट कर स्मृति का बचाव करने की कोशिश की।
सवाल है कि आज लोग एकदम से स्मृति को लेकर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वह स्टीव जॉब्स, सचिन तेंदुलकर, बिल गेट्स, मुकेश अंबानी और विलियम शेक्सपीयर के बारे में तो कभी बात ही नहीं करते हैं।
एक स्टडी की मानें तो भले ही कॉलेज की पढ़ाई पूरी न करने वाले लोगों को दूसरों की ओर से आने वाली आलोचना को बर्दाश्त करना पड़ता हो लेकिन उनका सक्सेस रेट दूसरों से कहीं ज्यादा आगे रहता है।
अब जब कॉलेज की पढ़ाई पूरी न कर पाने वाले लोगों का जिक्र छिड़ा है तो आगे की स्लाइड्स में जानिए उन लोगों के बारे में जिन्होंने कभी पढ़ाई पूरी नहीं की लेकिन आज भी उनका जिक्र होता है।

सिर्फ शुरुआती शिक्षा
इंग्लिश लिट्रेचर के मास्टर कहे जाने वाले विलियम शेक्सपीयर ने सिर्फ कुछ वर्षों तक ही औपचारिक शिक्षा हासिल की थी। आज पूरी दुनिया कभी रोमियो-जूलियट, कभी जूलियस सीजर तो कभी कॉमेडी ऑफ एर्रर्स के लिए उन्हें याद करती है।

मैक और आईपॉड बनाने वाले जॉब्स ने भी छोड़ा कॉलेज
मैक, आईपॉड, आईफोन और आईपैड जैसे गैजेट्स से दुनिया को रूबरू करवाने वाले स्टीव जॉब्स के माता-पिता ने बड़ी मुश्किल से अपनी जिंदगी की सारी कमाई खर्च कर उनका दाखिल कॉलेज में करवाया लेकिन स्टीव का मन नहीं लगा। वह कॉलेज छोड़कर एप्पल की शुरुआत पर ध्यान देने लगे। हालांकि स्टीव ने अपने माता-पिता पर वित्तीय दबाव कम करने के लिए छह माह कॉलेज में बिताए थे।

हार्वर्ड के सबसे सफल ड्रॉपआउट
माइक्रोसॉफ्ट जैसी सफल कंपनी की इबारत लिखने वाले बिल गेट्स को हॉर्वर्ड के मोस्ट सक्सेसफुल ड्रॉपआउट का टाइटल खुद यूनिवर्सिटी के न्यूजपेपर हार्वर्ड क्रिमसन की ओर से दिया गया है। गेट्स ने वर्ष 1973 में हार्वर्ड में दाखिला लिया था और फिर कॉलेज छोड़ दिया। दो वर्ष बाद ही उन्होंने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी।

पढ़ाई पूरी नहीं लेकिन फिर भी सफल
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ही छात्र थे। उन्होंने हार्वर्ड के छात्रों को आपस में जोड़े रखने के लिए ही फेसबुक की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ती गई कि उन्हें हार्वर्ड को छोड़ना पड़ गया। जुकेरबर्ग ने चार बिलियन डॉलर के साथ जिस फेसबुक की शुरुआत की थी आज उसकी बदौलत वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट का हिस्सा बन गए।

सिर्फ 12वीं पास
मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर हाईस्कूल में मास्टर ब्लास्टर ने एडमिशन तो लिया लेकिन सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई ही कर सके। सचिन का सेलेक्शन पाकिस्तान टूर के लिए हो गया और फिर जो हुआ वह इतिहास है। हालांकि तेंदुलकर ने वर्ष 1998 में पत्राचार के जरिए 12वीं की परीक्षा दी थी।

गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा
ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा जिनका पूरा नाम इसाबेल मेबाराक रिपोल है अब तक 50 मिलियन से ज्यादा एलबम की बिक्री हो चुकी है। शकीरा कभी भी कॉलेज नहीं गईं और सिर्फ स्कूल की पढ़ाई ही पूरी कर पाई थीं। लेकिन आज शकीरा कोलंबिया के सबसे गरीब बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा उठा रही हैं।

10वीं में ही छोड़ दी थी पढ़ाई
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के फाउंडर और 'आर्म्स एंड द मैन' की रचना करने वाले जॉज बेर्नार्ड शॉ ने सिर्फ 10वीं तक ही स्कूली शिक्षा हासिल की। उसके बाद वह घर पर ही अपनी पढ़ाई करते। शॉ स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा में बड़े स्तर के बदलावों के समर्थक थे।

कभी नहीं देखी कॉलेज की शक्ल
मैन इन ब्लैक और परसुइट ऑफ हैप्पीनेस जैसी फिल्मों में काम करने वाले विल स्मिथ ने तो कभी कॉलेज की शक्ल ही नहीं देखी।

कॉलेज से लौट आए घर
जुरासिक पार्क और ईटी जैसी सफलतम फिल्मों को बनाने वाले ड्रीमवर्क्स जैसी कंपनी के जरिए फिल्मों को रोज नई टेक्नोलॉजी से रूबरू करवाने वाले स्टीवन स्पीलबर्ग ने कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई पूरी किए बिना ही वहां से वापस आ गए।

टाइटैनिक और अवतार जैसी फिल्में लेकिन डिग्री एक भी नहीं
90 के दशक में जब टाइटैनिक ने 10 ऑस्कर पुरस्कारों को अपने नाम किया तो एक नया इतिहास दर्ज हो गया। इस फिल्म को जेम्स कैमरॉन ने निर्देशित किया था। कैमरॉन ने भी फिजिक्स की पढ़ाई के लिए फुलट्रॉन कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की।

100 मिलियन डॉलर की सालान आय
दुनिया के महान गोल्फर टाइगर वुड्स ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए दाखिल लिया लेकिन पढ़ाई पूरी किए बिना ही गोल्फ पर ध्यान लगाने लगे। आज टाइगर की सालान आय 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

19 वर्ष की आयु में शुरू कर दी डेल कंपनी
डेल आज कंप्यूटर की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नामों का हिस्सा है। डेल का डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप रखना अपने आप में ही एक स्टैंडर्ड माना जाता है लेकिन इसकी शुरुआत करने वाले माइकल डेल ने भी कोई डिग्री नहीं हासिल की। सिर्फ 19 वर्ष की आयु में उन्होंने डेल कंपनी की शुरुआत कर डाली और 27 वर्ष तक आते-आते वह दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

लाइफस्टाइल कंपनी के मालिक
आज आप फैशनेबल कपड़े खरीदने के लिए जिस लाइफस्टाइल शोरूम का रुख करते हैं उसके मालिक मिकी जगतियानी के पास भी कॉलेज की डिग्री नहीं है। उन्होंने मद्रास, मुंबई और बेरुत के स्कूल से पढ़ाई पूरी की। जब उनका परिवार लंदन गया तो उनका दाखिल एक अकाउंटिंग स्कूल में कराया गया। मिकी ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और कुछ नया करने के बारे में सोचने लगे।

यह भी 12वीं पास
भारतीय मीडिया मुगल के नाम से मशहूर सुभाष चंद्रा की उम्र सिर्फ 19 वर्ष की थी जब उन्होंने वेजीटेबल ऑयल बेचने का बिजनेस शुरू कियर था। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद सुभाष ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने देश का पहला सैटेलाइट टेलीविजन चैनल जी लांच किया और आज उनकी कहानी सबके सामने है।

सेल्सपर्सन ने सफल बिजनेसमैन
दुनिया के नौ देशों में रीटेल ज्वैलरी चेन की शुरुआत करने वाले जॉय अलुक्कास ने पिता का हाथ बंटाने के मकसद से उनकी दुकान पर ही सेल्सपर्सन का काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। फोर्ब्स की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल है।

परिवारिक समस्याओं से छोड़ी पढ़ाई
गौतम अडानी ने गुजरात विश्वविद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। आज अडानी दुनिया के कुछ चुनिंदा अरबपतियों की लिस्ट का हिस्सा हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications